Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अक्सर सिरदर्द से रहते हैं परेशान? अगर हां, तो बिना सोचे दवा खाने से पहले पढ़ें इसके पीछे छिपे 5 कारण

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 01:53 PM (IST)

    क्या आपके सिर में भी अक्सर दर्द रहता है, जो दवाएं लेने के बावजूद भी ठीक नहीं हो रहा है? अगर हां, तो आंख बंद करके दवाएं लेने से पहले आपको जान लेना चाहि ...और पढ़ें

    सिरदर्द के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण (Picture Courtesy: Freepik)

    सिरदर्द के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. लगातार सिरदर्द होना एक गंभीर समस्या है

    2. कई बार सिरदर्द के पीछे हमारी ही गलतियां जिम्मेदार होती हैं

    3. इन गलतियों में सुधार करके बेवजह दवाएं लेने से बचा जा सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। अक्सर हम इसे मामूली समझकर पेनकिलर खा लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की असली वजह (Reasons of Headache) क्या है? 

    दरअसल हमारी लाइफस्टाइल में ही कुछ ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो अक्सर सिरदर्द की वजह बनते हैं। इसलिए अगर आपको भी अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है, तो इन कारणों (Causes of Persistent Headache) के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, ताकि आप बेवजह दवाइयां खाने से बच सकें। 

    ब्रेकफास्ट स्किप करना

    सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना होता है। रात भर के लंबे इंटरवेल के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। जब आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है। साथ ही, दिमाग की नसों में तनाव पैदा होता है, जिससे सिर के भारीपन और तेज दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

    headache Causes (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    लंबे समय तक फास्टिंग 

    व्रत रखना या वजन कम करने के चक्कर में लंबे समय तक भूखे रहना भी सिरदर्द का बड़ा कारण है। जब पेट खाली होता है, तो शरीर में एसिडिटी और गैस बनने लगती है। यह गैस ऊपर की ओर चढ़ती है और सिरदर्द का रूप ले लेती है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे इंटरवेल खाली रहने के बजाय थोड़े-थोड़े समय पर कुछ हल्का खाते रहना चाहिए।

    खबरें और भी

    मेंटल स्ट्रेस

    आजकल की स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल सिरदर्द का सबसे मुख्य कारण है। जब हम ज्यादा स्ट्रेस या मेंटल प्रेशर में होते हैं, तो हमारी गर्दन और सिर की मांसपेशियां खिंचने लगती हैं। इसे 'टेंशन हेडेक' कहा जाता है। काम का बोझ, भविष्य की चिंता और छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना दिमाग की नसों को थका देता है, जो सिरदर्द के रूप में सामने आता है।

    डिहाइड्रेशन

    क्या आप जानते हैं कि भरपूर मात्रा में पानी न पीना भी आपके सिर में दर्द पैदा कर सकता है?  जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो टिश्यूज अस्थायी रूप से सिकुड़ने लगते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है। डिहाइड्रेशन के कारण होने वाला सिरदर्द अक्सर झुकने या चलने पर और बढ़ जाता है। इसलिए, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है।

    पूरी नींद न लेना

    नींद की कमी सीधे तौर पर हमारे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। अगर आप रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो दिमाग को भरपूर आराम नहीं मिल पाता। नींद पूरी न होने से शरीर में 'स्ट्रेस हार्मोन' का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सुबह उठते ही सिर में भारीपन महसूस होता है। अनियमित स्लीप साइकिल माइग्रेन के खतरे को भी बढ़ा देती है।


     
    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।