Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस World Chocolate Day ट्राई करें कुछ खास चॉकलेट डिशेज, खाकर सभी का दिल हो जाएगा खुश

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 10:43 AM (GMT+05:30)

    हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day 2024) मनाया जाता है। चॉकलेट का कई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें लोग काफी पसंद करते ह ...और पढ़ें

    बेहद स्वादिष्ट होती हैं ये Chocolate Dishes (Picture Courtesy: Freepik)
    बेहद स्वादिष्ट होती हैं ये Chocolate Dishes (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हर साल 7 जुलाई को World Chocolate Day मनाया जाता है।
    2. चॉकलेट की खोज 4000 साल पहले की गई थी।
    3. चॉकलेट का स्वाद सभी को खूब भाता है, इसलिए इसकी कुछ डिशेज घर पर बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Chocolate Day 2024: चॉकलेट का नाम सुनते ही, मुंह में उसका स्वाद घुलने लगता है। मिल्क चॉकलेट से लेकर डार्क चॉकलेट तक, चॉकलेट के कई प्रकार आपको मिल जाएंगे। आजकल तो आर्टीसनल चॉकलेट्स बननी भी शुरू हो गई हैं, जिसके लिए प्रोफेशनल चॉकलेटियर्स हायर किए जाते हैं। कोको बीन्स से निकलने से लेकर आज कई सारी डिशेज में इस्तेमाल की जाने वाली चॉकलेट की खोज 4000 साल पहले हुई थी और हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day) मनाया जाता है। इस चॉकलेट डे आप चाहें, तो अपने बच्चों या दोस्तों के साथ मिलकर चॉकलेट की कुछ खास डिशेज बना सकते हैं। ये डिशेज बनाने में बेहद आसान होती हैं, लेकिन स्वाद इनका बेमिसाल होता है। आइए जानें कुछ स्पेशल चॉकलेट डिशेज (Chocolate Dishes) के बारे में।

    चॉकलेट कुकीज

    चॉकलेट से बनने वाली सबसे आसान और सबसे मशहूर डिशेज में से एक चॉकलेट कुकीज भी है। इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खाना पसंद करते हैं। आटे और चॉकलेट चिप्स को साथ मिलाकर इन कुकीज को बेक करने के लिए आप अपने बच्चों को भी शामिल कर सकते हैं। यह उनके लिए भी एक फन एक्टिविटी होगी।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: आपके दिल और दिमाग दोनों के लिए लाभदायक है डार्क चॉकलेट, जानें इसके अन्य फायदे

    चॉकलेट लावा केक

    चॉकलेट लावा केक का नाम सुनते ही उसके बीच से निकलते मेल्टेड चॉकलेट को याद करके ही मुंह में पानी आ जाता है। इस डिश को बनाना बेहद आसान होता है। बेक करने के लिए अगर आपके ओवन नहीं है, तो आप कुकर का इस्तेमाल करके भी इसे बेक कर सकते हैं। इस डिश को आप डीजर्ट में सर्व करें और फिर देखें, कैसे आपके परिवारजनों के चेहरे खिल उठते हैं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    चॉकलेट मिल्क शेक

    मिल्क शेक बच्चों को बहुत पसंद आता है। आज आप चाहें, तो उनके लिए बनाना या मैंगो मिल्क शेक की जगह चॉकलेट मिल्क शेक बना सकती हैं। इसे चॉको पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। इसे सर्व करते समय गिलास के अंदर चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं और ऊपर से भी उससे गार्निश करें।

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Freepik)

    चॉकलेट मोदक

    मोदक बेहद ही फेमस मराठी मिठाई है, जो ज्यादातर गणेशोत्सव के दौरान बनाई जाती है, लेकिन आप चॉकलेट डे के मौके पर भी चॉकलेट मोदक बना सकते हैं। इसमें चॉकलेट, मावा और पिसी हुई चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश को देखकर भी घर में सभी खुश हो जाएंगे और इसका भरपूर आनंद लेंगे।

    चॉकलेट मफिन

    मफिन्स बच्चों को बेहद पसंद होता है। आप चाहें, तो घर पर चॉकलेट चिप्स मफिन या चॉकलेट फिल्ड मफिन बना सकते हैं। इन्हें आप स्नैक्स में भी सर्व कर सकती हैं, जिसके स्वाद से सभी का दिल खुश हो जाएगा।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट खाएं या मिल्क चॉकलेट, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही