डिनर में बनाना है कुछ खास? घर पर इस आसान तरीके से बनाएं 'ढाबा स्टाइल' मटर-मशरूम
मटर-मशरूम उत्तर भारत की काफी मशहूर डिश है, जो रोटी, पराठे, नान हर किसी के साथ अच्छी लगती है। इस सब्जी को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

मटर-मशरूम की सब्जी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मटर-मशरूम की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है और उत्तर भारत में काफी मशहूर भी है। मशरूम और मटर को मसालेदार ग्रेवी में मिलाकर ये सब्जी तैयार की जाती है। नान, रोटी, पराठा या चावल, हर चीज के साथ ये सब्जी काफी स्वादिष्ट लगती है।
अगर आप भी किसी खास मौके के लिए या अगर आपका मन ही आज खाने में कुछ खास बनाने का कर रहा है, तो मशरूम-मटर की सब्जी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी।

