Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लू ने खींच ली सारी ताकत? झटपट बनाएं ये ठंडा शरबत! Gond Katira और तरबूज से मिलेगी नई एनर्जी

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 08:26 PM (GMT+05:30)

    गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए शरबत एक बढ़िया विकल्प है। लगातार बढ़ते पारे के साथ अब परेशानी भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लू और धू ...और पढ़ें

    गोंद कतीरा और तरबूज का रखेगा आपको कूल और एनर्जेटिक (Picture Credit- Freepik)
    गोंद कतीरा और तरबूज का रखेगा आपको कूल और एनर्जेटिक (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का सितम दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ते पारे के साथ अब परेशानी भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए डाइट में ठंडे फूड्स शामिल करें। गोंद कतीरा और तरबूत इन्हीं में से एक है। ऐसे में अगर इन दिनों का शरबत बना लिया जाए, तो फायदे ही फायदे मिलेगें।

    इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए शरबत एक बढ़िया विकल्प है। लोग इस दौरान कई तरह के शरबत डाइट में शामिल करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे लू और धूप से बचने के लिए आप घर पर टेस्टी और हेल्दी गोंद कतीरे का शरबत तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस कूल-कूल शरबत की आसान रेसिपी-

    यह भी पढ़ें-  चिलचिलाती धूप से राहत दिलाएंगे 5 देसी शरबत, Heatwave के दौरान जरूर करें डाइट में शामिल

    सामग्री

    • 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा
    • 2 कप पानी (गोंद कतीरा भिगोने के लिए)
    • 2 कप ताजे तरबूज के टुकड़े (बिना बीज के)
    • 1-2 बड़े चम्मच चीनी या शहद
    • 1 चम्मच नीबू का रस
    • एक चुटकी काला नमक
    • 4-5 पुदीने के पत्ते
    • बर्फ के टुकड़े
    • गार्निश करने के लिए पुदीने की टहनियां या तरबूज के टुकड़े

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले एक कटोरे में गोंद कतीरा को 2 कप पानी में कम से कम 4-6 घंटे या रात भर के लिए भिगोएं।
    • अब तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें। बचे हुए पल्प को निकालने के लिए जूस को एक बारीक जाली वाली छलनी से छान लें।
    • इसके बाद एक बड़े जग या अलग-अलग गिलास में भिगोए हुए गोंद कतीरा को डालें।
    • तरबूज के रस में चीनी या शहद, नीबू का रस और काला नमक डालकर स्वीटनर के घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं।
    • अगर पुदीना का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप शरबत डालने से पहले हर एक गिलास के नीचे कुछ पुदीने के पत्ते मसलकर डालें या पुदीने के स्वाद के लिए तरबूज के साथ कुछ पुदीने के पत्ते मिला भी सकते हैं।
    • तरबूज के रस को जग या गिलास में भिगोए हुए गोंद कतीरा के ऊपर डालें। मिलाने के लिए धीरे से चलाएं।
    • गोंद कतीरा तरबूज शरबत को अच्छी तरह ठंडा करने के लिए कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक फ्रिज में रखें।
    • ठंडा शरबत बर्फ के टुकड़ों से भरे गिलास में डालें। पुदीने की टहनियों या छोटे तरबूज के टुकड़ों से गार्निश कर सर्व करें।

    यह भी पढ़ें-  तपती धूप और लू के थपेड़ों से बचाएगा पुदीने का शरबत, बेहद आसान है बनाने का तरीका; नोट करें रेसिपी