Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ पाव-भाजी ही नहीं, पाव से बनी इन डिशेज का भी लें मजा, सभी को आएंगी खूब पसंद

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 07:32 AM (IST)

    पाव का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले पाव-भाजी ही आती है लेकिन आपको बता दें कि पाव का इस्तेमाल करके और भी कई डिशेज बनाई जाती हैं जिनका स्वाद आपको का ...और पढ़ें

    पाव से बनाएं ये टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)
    पाव से बनाएं ये टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पाव-भाजी को सभी खूब चाव से खाते हैं।
    2. पाव से और भी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं।
    3. मसाला पाव, लहसुन पाव और कीमा पाव जैसी कई डिशेज पाव से बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Dishes Made With Pav: पाव भाजी, मुंबई की एक मशहूर डिश है, जिसे बनाने की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। मुंबई के कपड़ा मिल मजदूरों के लिए यह डिश तैयार की गई थी, जिसमें पौष्टिकता और स्वाद का बेहतरीन मेल था। इसमें कई सब्जियों को मसालों के साथ पकाकर भाजी तैयार की जाती है, जिसे पाव के साथ मक्खन में सेंककर परोसा जाता है। पाव भाजी का स्वाद और कम कीमत, इसे हर उम्र और वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है। पाव भाजी के अलावा पाव का उपयोग करके कई अन्य डिशेज भी तैयार की जाती हैं, जिन्हें आप जरूर आजमाना चाहेंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    • लहसुन बटर पाव- यह एक सरल लेकिन बहुत ही टेस्टी डिश है, जिसमें पाव को लहसुन के बटर में सेंककर परोसा जाता है। इसका गार्लिक फ्लेवर इसे बहुत अलग टेस्ट देता है और इसे आप चाय या कॉफी के साथ नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
    • मसाला पाव- मसालेदार प्याज, टमाटर और मिर्च को मिलाकर बनाए गए मसाले को पाव के साथ भूनकर परोसा जाता है। यह स्ट्रीट फूड के रूप में फेमस है और इसका मसालेदार स्वाद सभी को खूब पसंद आता है।

    यह भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए अब नहीं है फीका खाना खाने की जरूरत, इन आसान तरीकों से बनाएं टेस्टी कटलेट

    • वड़ा पाव- इसे "गरीबों का बर्गर" भी कहा जाता है। यह मुंबई का एक आइकॉनिक स्ट्रीट फूड है जिसमें आलू वड़ा को पाव के बीच में रखकर चटनी और मिर्च के साथ परोसा जाता है।
    • कीमा पाव- इसमें चिकन से बने मसालेदार कीमा करी को पाव के साथ परोसा जाता है जिसे कटे हुए प्याज, नींबू का रस और धनिया के साथ परोसा जाता है। यह नॉन वेजिटेरियन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है खासकर मुंबई और पुणे में।
    • भुर्जी पाव- इसमें मसालेदार अंडा भुर्जी को पाव के साथ परोसा जाता है। यह एक हल्का और हेल्दी डिश है जिसे विशेष रूप से मुंबई में पसंद किया जाता है।
    • मिसल पाव- महाराष्ट्र का एक मसालेदार और टेस्टी डिश जिसमें मोठ की दाल,छोले और अन्य अंकुरित दालों से बनी मिसल को पाव के साथ परोसा जाता है। इसे प्याज,नींबू और फरसान के साथ खाने का मजा ही कुछ और है।
    • अंडा पाव- इसमें ऑमलेट या अंडे की भुर्जी को पाव के साथ परोसा जाता है। यह एक सरल और स्वादिष्ट व्यंजन है, जो नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प है।

    यह भी पढ़ें: घर पर बनाना चाहते हैं ढाबा स्टाइल में दाल मखनी, तो नोट कर लें आसान रेसिपी