विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस सावन मिठाई बाजार से क्यों लाना? घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसे जालीदार 'मिनी घेवर', नोट करें रेसिपी

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:00 AM (IST)

इस सावन बाहर से मिठाई लाने के बजाय घर पर यहां बताए आसान स्टेप्स फॉलो करके तैयार करें मिनी घेवर।

मिनी घेवर रेसिपी (Image Source: AI Generated)

मिनी घेवर रेसिपी (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. मिनी घेवर घर पर आसानी से बनाएं

  2. साधारण कड़ाही में रबड़ी घेवर तैयार करें

  3. सावन के त्योहारों के लिए उत्तम मिठाई

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस दौरान तीज-त्योहारों की रंगत में बाजारों में घेवर की मीठी सी खुशबू मुंह में पानी ला देगी। पारंपरिक राजस्थानी घेवर का स्वाद एकदम लाजवाब होता है लेकिन घर पर बड़े से साइज में इसे बनाना बड़ा ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि न तो हमारे पास हलवाई वाली फुर्ती है और न ही बड़े-बड़े बर्तन। चलिए आज आपको बताते हैं मिनी घेवर बनाने की स्पेशल रेसिपी। 

मिनी घेवर रेसिपी 

मिनी घेवर को बड़ी ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है, फिर बाजार से घेवर खरीदने का झंझट ही खत्म। आइए जानते हैं रेसिपी: 

  • 1 मैदा 

  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

  • 1/4 चम्मच घी 

  • 4-5 बर्फ के टुकड़े 

  • 1 चम्मच नींबू का रस 

  • 1 कप चीनी (चाशनी के लिए) 

  • 1/2  कप पानी 

  • 1 ली दूध की रबड़ी

  • 1 कप सूखे मेवे (कटे हुए) 

  • 4-5 इलायची 

 विधि 

  1. सबसे एक जार लें और उसमें घी और बर्फ के टुकड़े मिक्स कर लें। 

  2. इसके बाद इस मिश्रण में मैदा, कॉर्न फ्लोर और नींबू का रस मिक्स कर लें। 

  3. इस मिश्रण को तब तक मिक्स करते रहना है, जब तक यह पतला, गाढ़ा घोल न बन जाए। ध्यान रह कि घोल में गांठ नहीं पड़नी चाहिए। 

  4. मिश्रण को एक तरफ रखकर चाशनी बनाने की तैयार करें। 

  5. इसके लिए छोटे बर्तन में चीनी और पानी डालें। 

  6. पानी को तब तक उबाले जब तक उसमें चीनी पूरी तरह से न घुल जाए। 

  7. चाहें तो उसमें बिल्कुल थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं। साथ में इलायची पाउडर भी डालें और चाहें तो केसर भी डाल सकते हैं।

  8. मध्यम आंच पर 4-5 मिनट पानी उबालने के बाद नींबू के रस कुछ बूंदें भी मिला दें। 

  9. एक चम्मच में चाशनी लें और उसे ठंडा होने दें। 

  10. इसके बाद उंगली और अंगूठे के बीच चेक करें कि उसमें तार बन रहे हैं या नहीं। एक तार बनने लगे तो आपकी चाशनी तैयार है। 

  11. इस स्टेप में अप्पे या इडली के सांचे को गर्म कर लेना है। 

  12. उसपर मिश्रण चिपके नहीं, इसके लिए घी भी डालें। 

  13. जब सांचा हल्का गर्म हो जाए तो उसपर घेवर का मिश्रण डालें। 

  14. उसमें घेवर जैसी जालीदार बनावट बननी चाहिए, इसे हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें। 

  15.  घेवर को चाशनी में डूबा लें। 

  16. मिनी घेवर पर ऊपर से रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें- बिना मावा के घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला ब्रेड मलाई रोल, बेहद आसान है रेसिपी

यह भी पढ़ें- National Mango Day: आम से हर बार वही मैंगो शेक क्यों? इस बार ट्राई करें ये 2 शेफ-स्टाइल इंटरनेशनल रेसिपीज