Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सफेद या लाल, जानें सेहत के लिए कौन-से आलू हैं सेहतमंद और क्या है दोनों में अंतर

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 01:44 PM (IST)

    सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू को हर कोई पसंद करता है। इसकी खास बात यह है कि इसे लगभग हर सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। आलू का नाम सुनते ही ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं सफेद और लाल आलू में अंतर
    क्या आप जानते हैं सफेद और लाल आलू में अंतर

    HighLights

    1. आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है।
    2. इसे लगभग हर सब्जी के साथ मिलाकर खाया जाता है।
    3. सफेद आलू के अलावा कई जगह लाल आलू भी काफी लोकप्रिय है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे लगभग सभी पसंद करते हैं। इसकी खासियत यह है कि आलू को किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। यही वजह है कि इसे सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर सीजन में आसानी से मिल जाती है। आमतौर पर घरों और बाजार में सफेद आलू देखने को मिलते हैं, जिसकी स्वाद भी लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन सफेद आलू के अलावा कई जगह लाल आलू का भी इस्तेमाल किया जाता है।

    यूं तो लाल आलू काफी कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में इसके लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। कई लोग यह तय नहीं कर पाते कि इन दोनों आलू में क्या अंतर होता है और कौन सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सफेद और लाल आलू में अंतर और कौन है ज्यादा सेहतमंद-

    यह भी पढ़ें- योगर्ट खाएं या दही, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही

    स्वाद

    बात अगर स्वाद की करें तो, लाल आलू स्वाद में हल्ते मीठे होते हैं और पकने पर इनकी मलाईदार बनावट के होती है। वहीं, दूसरी ओर सफेद आलू का स्वाद लाल आलू की तुलना में हल्का होता है।

    सफेद आलू के फायदे

    सफेद आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो आपको भरपूर एनर्जी प्रदान करते हैं। इसके अलावा इनमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आम तौर पर लाल आलू की तुलना में कम मात्रा में होते हैं। इनमें डाइटरी फाइबर भी ज्यादा होता है, जो पाचन में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।

    लाल आलू से होने वाले लाभ

    लाल आलू एंटीऑक्सिडेंट, विशेष रूप से एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं, जो जिनकी वजह से इनका रंग लाल नजर आता है। यह सूजन को कम करने और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने समेत विभिन्न स्वास्थ्य लाभों से जुड़े होते हैं। लाल आलू विटामिन सी, पोटेशियम और विटामिन बी6 का अच्छे सोर्स होते हैं।

    खबरें और भी

    अपीरिएंस

    लाल आलू अंदर से तो सफेद होते हैं, लेकिन इनके छिलके लाल या गुलाबी रंग के होते हैं। साथ ही यह अपने सॉफ्ट, चिकने और मोम जैसी बनावट के लिए जाने जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर, सफेद आलू में हल्के भूरे रंग से लेकर पीले रंग के छिलके होते हैं और अंदर से सफेद गूदा होता है।

    खानपान में इस्तेमाल

    लाल आलू उन व्यंजनों के लिए पसंद किए जाते हैं, जहां आलू को अपना आकार बनाए रखने की आवश्यकता होती है, जैसे आलू सलाद और भुने हुए आलू। हालांकि, सफेद आलू का उपयोग आमतौर पर उन व्यंजनों में किया जाता है, जहां मुलायम बनावट की आवश्यकता होती है, जैसे मसले हुए आलू और बेक्ड आलू।

    यह भी पढ़ें- मक्खन या घी, किसे खाना है सेहत के लिए ज्यादा सही?

    Picture Courtesy: Freepik