Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रोटीन का पावरहाउस है सत्तू का पराठा, स्वाद के साथ देता है सेहत का डबल डोज; बस ऐसे करें तैयार

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 05:56 PM (IST)

    गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में यह काफी लोकप्रिय है। भुने हुए चने के आटे से तैयार होने के कारण यह प्रो ...और पढ़ें

    Sattu Paratha Recipe: घर पर इस तरह बनाएं सत्तू का पराठा (Image Source: Freepik)
    Sattu Paratha Recipe: घर पर इस तरह बनाएं सत्तू का पराठा (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में जब बात स्वाद और सेहत के बेजोड़ संगम की आती है, तो सत्तू का नाम सबसे पहले आता है। बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से निकलकर, यह प्रोटीन का पावरहाउस अब पूरे भारत में अपनी पहचान बना चुका है, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू को पराठे के रूप में आजमाया है?

    जी हां, यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि एनर्जी और पोषण का ऐसा खजाना है जो आपको घंटों तरोताजा रखता है। भुने हुए चने के आटे से बना सत्तू, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर, आपके दिन की शुरुआत करने का या किसी भी समय भूख मिटाने का सबसे बेहतरीन तरीका हो सकता है। आइए, इस लाजवाब और पौष्टिक सत्तू पराठे की रेसिपी (Sattu Paratha Recipe) जानते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा।

    सत्तू का पराठा बनाने के लिए सामग्री

    पराठे के लिए:

    • गेहूं का आटा: 2 कप
    • नमक: स्वादानुसार
    • पानी: आटा गूंथने के लिए
    • तेल या घी: पराठा सेकने के लिए

    सत्तू की स्टफिंग के लिए:

    • सत्तू (भुने चने का आटा): 1 कप
    • बारीक कटा प्याज: 1 छोटा (ऑप्शनल)
    • बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2 (स्वादानुसार)
    • बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
    • अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच
    • कलौंजी (मंगरेल): 1/4 छोटा चम्मच
    • अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (या नींबू का रस)
    • सरसों का तेल: 1 बड़ा चम्मच (इससे सत्तू में नमी और अच्छा स्वाद आता है)
    • नमक: स्वादानुसार

    यह भी पढ़ें- पूड़ी के साथ लाजवाब लगती हैं ये 5 तरह की सब्जियां, आप भी खाकर हो जाएंगे स्वाद के दीवाने

    सत्तू का पराठा बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और नमक लें।
    • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा ढीला।
    • आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह सेट हो जाए।
    • इसके बाद एक कटोरे में सत्तू लें और इसमें बारीक कटा प्याज (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट (यदि इस्तेमाल कर रहे हैं), अजवाइन, कलौंजी, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
    • सबसे आखिर में सरसों का तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
    • मिश्रण को हाथ से मसलते हुए मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे और सत्तू में नमी आ जाए। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी या और सरसों का तेल डाल सकते हैं।
    • आटे से छोटी लोई लें और उसे थोड़ा-सा बेल लें और फिर बेली हुई लोई के बीच में 2-3 चम्मच सत्तू की स्टफिंग रखें।
    • लोई को चारों तरफ से बंद करते हुए पोटली बना लें और एक्स्ट्रा आटे को ऊपर से हटा दें या लोई में ही दबा दें।
    • अब इस भरी हुई लोई को हल्के हाथों से बेल लें, बहुत ज्यादा दबाव न डालें ताकि भरावन बाहर न निकले।
    • फिर तवा गरम करें और पराठे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और तेल या घी लगाकर कुरकुरा होने तक पकाएं।
    • बस तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी सत्तू का पराठा। इसे दही, अचार या अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

    यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पोहा-जलेबी से हटकर भी खाने को है बहुत कुछ, इन लजीज पकवानों को न करें मिस

    खबरें और भी