जिम में जल्दी फूल जाती है सांस? वर्कआउट से 30 मिनट पहले खाएं ये चीजें, लास्ट तक बनी रहेगी एनर्जी
यह लेख वर्कआउट से पहले सही पोषण के महत्व पर प्रकाश डालता है ताकि थकान से बचा जा सके। इसमें बताया गया है कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा ऊर्जा बनाए र ...और पढ़ें

वर्कआउट से पहले सही पोषण: ऊर्जा और फुर्ती बनाए रखने का रहस्य (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा वर्कआउट ऊर्जा और मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण।
व्यायाम से 2-3 घंटे पहले संतुलित भोजन, 30-60 मिनट पहले स्नैक्स।
उच्च वसा, शक्कर और फाइबर युक्त भोजन से बचें, हाइड्रेटेड रहें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या ऐसा आपके साथ भी होता है कि वर्कआउट के कुछ देर बाद ही आपको थकान महसूस होने लगती है या आपके अंदर एक्सरसाइज करने की एनर्जी नहीं रहती। इससे यह पता चलता है कि आपको वर्कआउट से पहले कुछ ऐसा खाने की जरूरत है, जिससे अंत तक आपकी एनर्जी बनी रहे। आइए जानते हैं प्री-वर्कआउट न्यूट्रिशन इतना जरूरी क्यों है और उसे लेने का सही समय क्या है।
क्यों वर्कआउट से पहले चाहिए न्यूट्रिशन
- कार्बोहाइड्रेट: सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने से हिम्मत और ताकत बढ़ती है। कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में टूटता है, जिससे आपके मसल्स और ब्रेन को फ्यूल मिलता है और आप कम थकान महसूस करते हैं।
- प्रोटीन: इससे मसल्स की ताकत बनाए रखने और उन्हें रिपेयर करने में मदद मिलती है। वर्कआउट से पहले और उसके बाद भी प्रोटीन की सही मात्रा लेने से मसल्स जल्दी रिकवर हो जाते हैं।
- फैट: एनर्जी बनाए रखने के लिए फैट की भी थोड़ी मात्रा जरूरी होती है। इससे पचने में ज्यादा लंबा वक्त लगता है, लेकिन एक्सरसाइज से ठीक पहले लेने से बचना चाहिए।
किस समय लेना है सही
- एक बार में ढेर सारा खाना न खाएं। हर तीन से पांच घंटे के अंतराल में खाने से एनर्जी का स्तर बना रहता है और रिकवरी होती रहती है। आपकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों शामिल होना चाहिए।
- एक्सरसाइज करने से 2-3 घंटे पहले प्रोटीन और थोड़ी मात्रा में फैट लेने से आपको पचाने का पूरा समय मिलता है और एनर्जी बनी रहती है।
डाइट में ले सकते हैं ये चीजें
- राइस और चिकन
- नट बटर, केले के साथ ओटमील
- फल, आमंड मिल्क के साथ ओट्स से तैयार प्रोटीन स्मूदी
- किनुआ और सब्जियां, लो फैट फिश के साथ ग्रिल की हुई
एक्सरसाइज से 30-60 मिनट पहले
जब वर्कआउट का समय करीब हो तो प्रोटीन, फैट और फाइबर की मात्रा कम रखें ताकि पेट में किसी तरह की गड़बड़ ना हो। ये चीजें ले सकते हैं स्नैक में:
- ड्राई फ्रूट्स
- फल के साथ ग्रीक योगर्ट
- राइस केक आमंड बटर और शहद के साथ
- प्रोटीन बार या स्पोर्ट्स ड्रिंक
- एक्सरसाइज से आधा घंटे पहले लगभग डेढ़ कप पानी पिएं
- एक्सरसाइज के 30-60 मिनट के बाद लगभग आधा लीटर पानी पिएं
- एक्सरसाइज के बीच में हर 20 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें
वर्कआउट से पहले ऐसा करने से बचें
- हाई फैट फूड या तली-भुनी चीजें खाना
- बीन्स, ब्रोकली जैसे हाई फाइबर फूड्स लेना
- शक्कर युक्त स्नैक्स या कैंडी खाना
- कैफीन की ज्यादा मात्रा लेना
- उपवास में एक्सरसाइज करना