विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Milk Day 2023: पोषक तत्वों से भरपूर होता है दूध, बनाएं इससे ये टेस्टी डिशेज

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 26 Nov 2023 03:56 PM (IST)

दूध एक ऐसा फूड आइटम है जिसमें लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हमारे खान-पान का ...और पढ़ें

दूध की बनी इन डिशेज से बढ़ाएं अपने खाने का जायका।
दूध की बनी इन डिशेज से बढ़ाएं अपने खाने का जायका।

HighLights

  1. दूध हमारी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  2. हर साल 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे मनाया जाता है।
  3. दूध का इस्तेमाल कर, फिरनी, रबड़ी जैसी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। National Milk Day 2023: भारत में हर साल 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे मनाया जाता है। इस दिन को सफेद क्रांति यानी white revolution की लहर लाने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन की उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। दूध हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। हम दूध की कई तरह की डिशेज बनाकर भी खाते हैं। आइए इस नेशनल मिल्क डे पर जानें दूध से बनी कुछ डिशेज की रेसेपी।

फिरनी

फिरनी दूध की बनी एक पारंपरिक डिश है, जो कई लोगों को लगती है कि चावल की साधारण खीर ही है, लेकिन ऐसा नहीं। फिरनी पिसे हुए चावलों से बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए चावल को धोकर, उसे मोटा-मोटा पीस लें। इसके बाद, एक पैन में दूध चढ़ाएं और उसमें उबाल ले आएं। दूध में उबाल आने के बाद उसमें चावल का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर जब तक, दूध आधा न हो जाए पकाते रहें। इसके बाद इसमें खोया और चीनी मिलाकर इसे चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और इलायची पाउडर मिलाकर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर काजू, बादाम से इसे गार्निश करें।

यह भी पढ़ें: शाम के स्नैक्स के लिए बना सकते हैं शकरकंद की ये टेस्टी डिशेज, जानें इन्हें बनाने का तरीका

एप्पल रबड़ी

इस स्वादिष्ट रबड़ी को बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दूध डालकर तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाए। इस बीच, सेबों को धोकर अच्छी तरह कद्दूकस कर लीजिए। दूध में चीनी और कद्दूकस किया हुआ सेब मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। इसे कुछ मिनट तक पकने दें। फिर, दूध में कटे हुए बादाम, काजू, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें। अच्छी तरह मिलाएं और आंच से उतार लें और इसे हल्का-सा ठंडा कर परोसें।

मिल्क केक

मिल्क केक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है और इसे बनाना भी उतना ही आसान होता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में दूध को तेज आंच पर तब तक गर्म करें, जब तक वह एक-तिहाई न बच जाए। इसके बाद, इसमें नींबू का रस मिलाएं ताकि दूध फट जाए, इसके बाद दूध में चीनी मिलाएं और भूरे रंग का होने तक पकाएं। इसके बाद एक ट्रे में बटर पेपर बिछाएं और उस पर इसे रखकर काट लें। ठंडा होने के बाद इसे स्टोर करके रख लो।

यह भी पढ़ें: सेहत के गुणों का खजाना है इमली, जानें इसे खाने से होने वाले फायदे

Picture Courtesy: Freepik