Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी जायकेदार वेज दम बिरयानी, आसान स्टेप्स के साथ नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    मुगलों के जमाने से भारत के पारंपरिक व्यंजन में शामिल हुई बिरयानी अपने रॉयल टेस्ट की वजह से सबकी पसंदीदा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मुगलों के जमाने से भारत के पारंपरिक व्यंजन में शामिल हुई बिरयानी अपने रॉयल टेस्ट की वजह से सबकी पसंदीदा है। अगर आप भी बिरयानी के शौकीन हैं और हमेशा बाहर से ही ऑर्डर करके खाते हैं तो इस बार घर का स्वाद चखकर देखिए। यहां हम आपके लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक वेज दम बिरयानी की रेसिपी बताने जा रहे हैं: 

    वेज दम बिरयानी रेसिपी

    वेज दम बिरयानी की रेसिपी बिल्कुल वैसा ही टेस्ट देगी, जैसा बाहर रेस्टोरेंट में मिलता है। आइए जानते हैं जायकेदार रेसिपी

    सामग्री 

    • 1 कप चावल 

    • 1 कप मटर 

    • 1 प्याज 

    • 1 गाजर 

    • 2 आलू 

    • 1 फूलगोभी 

    • 1/2 कप पनीर 

    • 1 छोटे चम्मच लाल मिर्च 

    • 1 छोटे चम्मच काली मिर्च 

    • 1 बड़े चम्मच बिरयानी मसाला

    • 1 तेज पत्ता 

    • 1 दालचीनी 

    • 2 हरी इलायची 

    • 2-3 चम्मच तेल 

    • 1/2 चम्मच सौंफ 

    • 1/2 चम्मच जीरा 

    • 1/2 कप दही 

    • 1 छोटे चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 

    • 1 स्टार अनीस 

    • स्वादानुसार नमक 

    • जरूरत अनुसार पानी 

    • 1/2 कप सूखे मेवे 

    • 2 मीडियम साइज टमाटर 

    • 10-12 लहसुन की कलियां 

    • 2-3 हरी मिर्च 

    • 1 चम्मच नींबू का रस 

    विधि 

    1. सबसे पहले कुकर में डालकर चावल पका लें। 

    2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करें। 

    3. उसमें प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े डालकर भून लें। 

    4. फिर तेजपत्ता, दालचीनी, जीरा, सौंफ और इलायची डालकर पकाएं। 

    5. खड़े मसाले भून जाने के बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं। 

    6. अब बारीक सब्जियां- गाजर, गोभी, मटर और आलू डालकर मिलाएं। 

    7. इसके बाद पनीर के टुकड़े डालकर उन्हें सुनहरा फ्राई कर लें। 

    8. ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और बिरयानी मसाला मिलाना है। 

    9. सब्जियों के साथ दही भी मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें। 

    10. इसमें थोड़ा सा पानी डालें और सब्जियां पकने दें। 

    11. जब सब्जियां पक जाएं तो सबसे आखिरी स्टेप में चावल डालकर उन्हें अच्छे से मिलाना है। 

    12. दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गर्म करें। 

    13. उसमें बारीक लंबी कटी प्याज को भून लें। 

    14. प्याज को अलग बर्तन में निकालकर रख लें। 

    15. अब बिरयानी अच्छे से मिक्स हो जाए तो उसमें ऊपर से भुनी हुई प्याज और सूखे मेवे डालकर गार्निश करें। 

    16. आप चाहें तो बिरयानी में ऊपर से लाल तीखी टमाटर और लहसुन की चटनी भी गार्निश करते समय डाल सकते हैं। 

    17. चटनी बनाने के लिए जार में टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च के साथ लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। 

    18. इसमें बिना पानी डालें मिक्सी में पीस लें और आखिर में नींबू का रस डालें। आपकी चटनी तैयार है। 

    यह भी पढ़ें- जब घर में बच जाएं परांठे तो सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये क्रिस्पी कैप्सिकम और एग चीज रोल, नोट करें रेसिपी

    यह भी पढ़ें- गर्मियों का हेल्दी और रिफ्रेशिंग डेजर्ट है सेब की खीर, एक बार चख लिया तो घर वाले बार-बार करेंगे डिमांड