रक्षाबंधन पर घर में बनाएं हलवाई जैसे दानेदार 'बेसन के लड्डू', बस भूनते समय ध्यान रखें ये एक स्पेशल ट्रिक
त्योहारों के मौकों पर घर पर बहुत आसानी से बेसन के लड्डू बना सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है।

कैसे बनाएं बेसन के लड्डू? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन और जनमाष्टमी का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर हैं। ऐसे में त्योहारों के इस मौके पर मिठाई तो जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी त्योहार के खास मौके पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बेसन के लड्डू ट्राई कर सकते हैं।
शुद्ध देसी घी की खुशबू, भूने बेसन का सोंधापन और मेवों का स्वाद, इस मिठाई को इतना स्वादिष्ट बनाते हैं कि हर किसी की जुबां को यह खूब पसंद आता है। आप अगर चाहें, तो इस स्वादिष्ट मिठाई को घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी।
