यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मकर संक्रांति के त्योहार में मिठास घोल देंगे ये 7 व्यंजन, इस साल आप भी करें ट्राई
इस साल मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में 15 जनवरी को मनाया जाने वाला है। यह त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग नामों से और अलग-अलग तरीके से मनाया जाता ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।
- इस दिन कुछ खास व्यंजनों का बेहद खास महत्व होता है।
- इस दिन खिचड़ी, गजक, तिल के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू, पूरन पोली और मुरुक्कू बनाई जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: सर्दियों के बेरंग मौसम में रंग घोलने के लिए मकर संक्रांति का त्योहार आ चुका है। इस साल यह पूरे देश में 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार पूरे भारत वर्ष में, अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान और जप-तप का विधान होता है, लेकिन इसके साथ ही, इस दिन कुछ खास व्यंजनों का भी अलग महत्व होता है। इन व्यंजनों के बिना, यह त्योहार अधूरा माना जाता है। वैसे तो, यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन हर जगह इसे अलग नाम और अलग व्यंजन के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं, मकर संक्रांति के खास मौके पर बनाई जाने वाली कुछ स्वादिष्ट और पारंपरिक डिशेज।
तिल के लड्डू
तिल का मकर संक्रांति पर बेहद खास महत्व होता है। तिल के लड्डू बनाने में बेहद आसान और खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें बनाने के लिए, तिल को एक कढ़ाई में भून कर अलग रख लीजिए। इसके बाद एक कढ़ाई में गुड को गर्म करके पिघला लें। जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए, तो इसमें तिल मिलाएं और जल्दी-जल्दी इसके लड्डू बना लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि गुड़ ठंडा न हो जाए, नहीं तो उसे लड्डू का आकार देना मुश्किल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में विटामिन-डी की कमी दूर करेगा मशरूम, इन तरीकों से करें डाइट में शामिल
गजक (गुड़ की पट्टी)
गजक मकर संक्रांति की सबसे मशहूर डिशेज में से एक है। गुड़ और मूंगफली सर्दियों में खाए जाने वाले बेहद फेमस फूड आइटम्स हैं। चिक्की या गुड़ की पट्टी इन्हीं से बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए मूंगफली को भून लें। एक कढ़ाई में गुड़ को पिघला लें और इसमें मूंगफली मिलाएं। इसके बाद इसे एक प्लेट में फैलाकर रखें और इसे ठंडा होने दें।
मुरमुरे के लड्डू
मकर संक्रांति के मौके पर उत्तर भारत में मुरमुरे के लड्डू खाने का प्रचलन है। ये लड्डू खाने में बेहद मीठे और कुरकुरे होते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़ को पिघलाएं और उसमें मुरमुरे मिला लें। इसके बाद जल्दी-जल्दी इसे गोल आकार दें। याद रहे कि जल्दी-जल्दी लड्डू बनाएं ताकि गुड ठंडा होकर जम न जाए।
खबरें और भी

पूरन पोली
महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के अवसर पर यह डिश जरूर बनाई जाती है। यह खाने में इतनी टेस्टी होती है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं। यह दिखने में रोटी की तरह होती है, जिसमें मूंग भर कर, तवे पर सेका जाता है। यह अपने मीठे स्वाद की वजह से खूब पसंद की जाती है।
खिचड़ी
उत्तर भारत में खासकर, बिहार और उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति का त्योहार खिचड़ी के बिना अधूरा होता है। इसलिए इन जगहों पर इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें इस सीजन की सभी सब्जियां मिलाई जाती हैं और घी के साथ परोसा जाता है। मसाले और सब्जी का स्वाद, फिकी खिचड़ी को एक टेस्टी डिश बना देते हैं।
मुरुक्कू
दक्षिण भारत के हिस्सों में मकर संक्रांति को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुरुक्कू बनाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह देखने में चकली जैसी होती है। इसे उड़द की दाल को पीस कर बनाया जाता है।
मकर चौला
उडिशा में मकर संक्रांति के अवसर पर ताजे कटे चावलों से बने इस व्यंजन का खास महत्व माना जाता है। यह खीर जैसी ही होती है, लेकिन इसमें केला, छेना, दूध, गुड़ और चावल मिलाकर बनाया जाता है। इसे डिश को घर के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है।
यह भी पढ़ें: आपकी सेहत के लिए गुणकारी है मेथी, जानें क्या हैं इससे बनाई जाने वाली स्वादिष्ट डिशेज
Picture Courtesy: Instagram