Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाश्ते में बच्चे नहीं करेंगे आनाकानी, जब खिलाएंगे सुपर हेल्दी 'रागी चॉकलेट पैनकेक'

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 10:39 AM (IST)

    रागी चॉकलेट पैनकेक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे आसानी से घर पर आधे घंटे के अंदर बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    ब्रेकफास्ट के लिए कैसे बनाएं रागी चॉकलेट पैनकेक? (AI Generated Image)

    ब्रेकफास्ट के लिए कैसे बनाएं रागी चॉकलेट पैनकेक? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाने का मन करता है, जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी। इसके लिए चॉकलेट रागी पैनकेक काफी अच्छा ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात है कि ये चॉकलेट फ्लेवर का होता है, जिसके कारण बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं।

    रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और फाइबर होता है, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है और इसका चॉकलेटी फ्लेवर इसे सभी का पसंदीदा बनाता है। आइए जानें घर पर एगलेस रागी चॉकलेट पैनकेक बनाने की रेसिपी। 


    रागी चॉकलेट पैनकेक रेसिपी रेसिपी

    रागी चॉकलेट पैनकेक ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है।

    कुल समय : 25 mins
    तैयारी का समय : 10 mins
    पकाने का समय :15 mins
    कोर्स : Main Course
    कैलोरी : 250
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    रागी चॉकलेट पैनकेक रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • रागी का आटा- 1 कप
    • गेहूं का आटा या ओट्स का आटा- 1/2 कप
    • कोको पाउडर- 2 से 3 बड़े चम्मच
    • पिसी हुई चीनी या गुड़ का पाउडर- 1/2 कप
    • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
    • दूध- 1 से 1.25 कप
    • पिघला हुआ मक्खन या तेल- 2 बड़े चम्मच
    • वैनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
    • शहद या मेपल सिरप- परोसने के लिए
    • चॉकलेट चिप्स- स्वादानुसार

    रागी चॉकलेट पैनकेक रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में रागी का आटा, गेहूं का आटा, कोको पाउडर, पिसी हुई चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें।

    2

    अब इस सूखे मिश्रण में पिघला हुआ मक्खन और वैनिला एसेंस डालें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके दूध मिलाएं और व्हिस्क की मदद से इसे घुमाते हुए मिलाएं। ध्यान रहे कि बैटर में गांठें न पड़ें। बैटर न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला।

    3

    अगर आपके बच्चे चॉकलेट पसंद करते हैं, तो इस बैटर में थोड़े से चॉकलेट चिप्स मिला दें। इससे पैनकेक खाते समय बीच-बीच में चॉकलेट का बेहतरीन क्रंच आता है।

    4

    अब एक नॉन-स्टिक पैन या तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। तवे पर हल्का सा मक्खन या घी लगाएं। एक कड़छी भरकर बैटर तवे के बीच में डालें। इसे खुद ही फैलने दें, डोसे की तरह बहुत ज्यादा न फैलाएं।

    5

    अब मध्यम आंच पर पैनकेक को पकने दें। जब पैनकेक के ऊपरी हिस्से पर छोटे-छोटे बबल्स दिखने लगें और किनारे थोड़े सूखे दिखने लगें, तो इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी 1 से 2 मिनट के लिए या सुनहरा होने तक सेक लें।

    6

    आपका गरमा-गरम, फ्लफी रागी चॉकलेट पैनकेक तैयार है। इसे एक प्लेट में निकालें। ऊपर से थोड़ा सा शहद, मेपल सिरप या चॉकलेट सॉस ड्रिजल करें। इसे और टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए आप ऊपर से कटे हुए केले, स्ट्रॉबेरी या बारीक कटे हुए बादाम से गार्निश कर सकते हैं।