Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भिंडी की सब्जी तो कई बार खाई होगी आपने, लेकिन क्या इसकी चटनी की है ट्राई?

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 12:11 PM (IST)

    भिंडी गर्मियों में मिलने वाली एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर किसी की फेवरेट होती है। उत्तर भारत में जहां इससे तरह- तरह की सब्जी बनाई जाती है वहीं दक्षिण भ ...और पढ़ें

    भिंडी की चटनी रेसिपी (Pic credit- ohcheatday/instagram, freepik)
    भिंडी की चटनी रेसिपी (Pic credit- ohcheatday/instagram, freepik)

    HighLights

    1. कर्नाटक में भिंडी से चटनी बनाई जाती है।
    2. भिंडी की चटनी को यहां पचड़ी कहते हैं।
    3. पचड़ी को यहां चावल के साथ सर्व करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में भिंडी की सब्जी से ज्यादा उसकी चटनी बनाकर खाई जाती है। इस चटनी को यहां पचड़ी कहते हैं, जिसे चावल के साथ परोसा जाता है। इसके साथ अलग से सब्जी सर्व करने की जरूरत नहीं होती। ताजी, नरम भिंडी की चटनी खाकर मजा ही आ जाता है। अगली बार जब भी घर में भिंडी लाएं, तो इस डिश को जरूर ट्राई करें। आइए फटाफट से जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका। 

     

    भिंडी चटनी की रेसिपी

    आपको चाहिए

    भिंडी- 250 ग्राम, लाल मिर्च- 6-8 (बीज निकले हुए), मेथीदाना- 1/2 चम्मच, जीरा- 1.5 टीस्पून, साबुत धनिया- 2 टेबलस्पून, सरसों- 1 टेबलस्पून, लहसुन- 7-8 कलियां, इमली का एक छोटा टुकड़ा, नमक स्वादानुसार

    विधि

    • भिंडी को सबसे पहले धोकर अच्छे से सूखा लें। गीली भिंडी डिश का टेक्सचर खराब कर देती है। 
    • अब भिंडी को छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें।
    • पैन या कड़ाही में तेल गरम करें।
    • इसमें जीरा, धनिया, मेथीदाना, हींग से तड़का लगाएं। थोड़ा भूनने के बाद इसमें कटी हुई भिंडी डालकर क्रिस्पी होने। तक पका लें।
    • इसके बाद फिर में पैन में तेल डालें। इसमें साबुत लाल मिर्च डालकर उसे भी क्रिस्पी होने तक भून लें और उसे किसी बर्तन में निकाल लें।
    • फिर चटनी को टेस्टी बनाने वाला तड़का तैयार करेंगे।
    • इसके लिए पैन में तेल डालें। इसमें लहसुन की कलियां, करी पत्ता, राई डालें। थोड़ा भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। टमाटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं।
    • इसके साथ ही इसमें हल्दी व नमक भी डाल दें।
    • हल्का ठंडा करने के बाद सारी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें।
    • बहुत ज्यादा नहीं पीसना है। 
    • तैयार है भिंडी की टेस्टी चटनी सर्व करने के लिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Oh, Cheat Day ! (@ohcheatday)

    ये भी पढ़ेंः- Heart Health का ख्याल रखने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये हेल्दी डिशेज

    टिप्स

    • इस चटनी को बनाने के लिए आप सरसों तेल के अलावा नारियल तेल, मूंगफली का तेल या तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • चटनी को बनाने में आप भूनी मूंगफली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उसका स्वाद बढ़ जाता है।
    • तेल में प्याज को भूनकर ऊपर से गॉर्निश कर सकते हैं। इससे चटनी का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर हो जाता है। 

    ये भी पढ़ेंः- स्वादिष्ट होने के साथ ही वजन घटाने में भी फायदेमंद है भरवां परवल की सब्जी