विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खिचड़ी या वड़ा भूल जाएंगे, इस नवरात्र व्रत में ट्राई करें साबूदाना अप्पे; आसान है रेसिपी

Published: Sun, 22 Mar 2026 11:10 AM (IST)

क्या आप भी इस चैत्र नवरात्र वही साबूदाना खिचड़ी और तेल से लथपथ वड़े खाकर बोर हो चुके हैं? अगर ...और पढ़ें

साबूदाना अप्पे बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

साबूदाना अप्पे बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के दिनों में अक्सर फलाहार के नाम पर हमारे पास साबूदाने की खिचड़ी या गहरे तले हुए वड़े ही मुख्य विकल्प होते हैं, लेकिन हर दिन वही तला-भुना खाना सेहत और स्वाद दोनों के लिए थोड़ा भारी हो जाता है। अगर आप इस बार कुछ हल्का, कुरकुरा और बिना ज्यादा तेल वाला खाना चाहते हैं, तो 'साबूदाना अप्पे' आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस हैं।

साबूदाना अप्पे की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से रुई जैसे नरम होते हैं। इन्हें बनाने में मेहनत कम लगती है और यह घंटों तक आपको एनर्जी से भरपूर रखते हैं।

Sabudana Appe Recipe

(Image Source: AI-Generated)

साबूदाना अप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • भीगा हुआ साबूदाना: 1 कप (कम से कम 4-5 घंटे भीगा हुआ)
  • उबले हुए आलू: 2 मध्यम आकार के (बाइंडिंग के लिए)
  • मूंगफली: आधा कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
  • हरी मिर्च: 2-3 बारीक कटी हुई
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • सेंधा नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: मुट्ठी भर बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस: 1 चम्मच
  • घी या तेल: अप्पे स्टैंड को ग्रीस करने के लिए

साबूदाना अप्पे बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबूदाना लें। इसमें उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करके मिला दें। अब इसमें दरदरी पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक और हरा धनिया डालें।
  • ऊपर से नींबू का रस डालें और सारी सामग्री को आटे की तरह गूंथ लें। ध्यान रहे कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो।
  • अब हथेलियों पर हल्का सा घी लगाएं और इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोल बॉल्स तैयार कर लें।
  • अप्पे पैन को गैस पर रखें और उसके हर सांचे में एक-एक बूंद घी या तेल डालें। जब पैन गरम हो जाए, तो तैयार बॉल्स को सांचों में रख दें।
  • इसे ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। जब एक तरफ से यह सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी थोड़ा घी लगाकर सेंक लें।
  • गरमा-गरम साबूदाना अप्पे को आप व्रत वाली हरी चटनी (धनिया, मिर्च और मूंगफली वाली) या फिर मीठे दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्र व्रत में घर पर बनाएं पोषण से भरपूर शकरकंद की खीर, बेहद आसान है रेसिपी

यह भी पढ़ें- नवरात्र के व्रत में सादा फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? चटपटी क्रेविंग के लिए बनाएं 3 हेल्दी चाट