Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आसान स्टेप्स में तैयार करें प्रोटीन और स्वाद से भरपूर रेसिपी, बच्चे भी बार-बार करेंगे बनाने की जिद

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 24 Jan 2026 07:38 PM (IST)

    केले, चॉकलेट चिप और पनीट बटर से बनने वाली ये रेसिपी आप आसान स्टेप्स में बड़ी आसानी से तैयार सकते हैं। इसका स्वाद बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बेहद पस ...और पढ़ें

    प्रोटीन से भरपूर केला, चॉकलेट चिप और पीनट बार्क: बच्चों का पसंदीदा स्नैक (Picture Credit- AI Generated)

    प्रोटीन से भरपूर केला, चॉकलेट चिप और पीनट बार्क: बच्चों का पसंदीदा स्नैक (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. केले को फ्रीज कर पीनट बटर और चॉकलेट से सजाएं

    2. प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर पौष्टिक मिठाई

    3. बच्चों की पार्टी या स्नैक के लिए उत्तम, बनाने में आसान

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्वाद और सेहत से भरपूर इस स्वीट डिश में केलों को पहले फ्रीज करना होता, जिससे एक ठोस बेस तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए भले ही पीनट बटर का इस्तेमाल होता है, लेकिन आप कोई भी पसंदीदा नट बटर ले सकते हैं। तो आइए बनाते हैं बनाते हैं बनाना,चॉकलेट चिप एंड पीनट बार्क।

    ये चाहिए सामग्री

    • 2 मीडियम साइज के केले
    • एक चौथाई कप पीनट बटर
    • एक तिहाई कप कम मीठे चॉकलेट चिप्स
    • 1 टीस्पून अनरिफाइंड कोकोनट ऑयल
    • 1 टेबलस्पून भुनी हुई अनसॉल्टेड मूंगफली
    • चुटकीभर नमक

    ऐसे बनाएं

    • पहला स्टेप: एक बड़े से प्लेट पर पार्चमेंट पेपर लगाएं। इसके ऊपर कटे हुए केले के स्लाइसेस को इस तरह सजाएं कि सारे एक-दूसरे से आपस में जुड़े हुए हों। कम से कम 1 घंटे तक इसे फ्रीजर में रखें।
    • दूसरा स्टेप: केले के स्लाइसेस के ऊपर पीनट बटर को ड्रिजल करते हुए डालें। इसे दोबारा फ्रिजर में जमने के लिए रख दें।
    • स्टेप 3: एक छोटे बाउल में चॉकलेट चिप और कोकोनट ऑयल डालकर 30 सेकंड के लिए हाई टेम्परेचर पर गर्म करें। इसे अच्छी तरह मिलाकर दोबारा 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें, जब तक कि दोनों अच्छी तरह पिघल ना जाएं। अब केले के स्लाइसेस पर इस मिश्रण को एकसमान रूप से छिड़कें। केले पर मूंगफली के दाने और नमक स्प्रिंकल करें। चॉकलेट के सेट होने तक इस प्लेट को दोबारा फ्रिजर में 15-20 मिनट के लिए रख दें। 
    • स्टेप 4: अब इस बार्क को तुकड़ों में तोड़ लें। इसे तुरंत सर्व करें और आप चाहें तो इसे एअरटाइट कंटेनर में 3 से 4 दिनों के लिए फ्रिजर में भी स्टोर कर सकते हैं।

    पोषण से भरपूर

    एक बार्क से आपको जहां 20 ग्राम कार्बेाहाइड्रेट मिलता है, वहीं 4 ग्राम प्रोटीन भी मिल जाता है। इसके साथ ही आपको विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन बी12, ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व भी बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। इसे आप बच्चों की बर्थडे पार्टी या उनके फ्रेंड्स के घर आने पर स्नैक के रूप में सर्व कर सकते हैं।