विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाम की चाय के साथ कुछ तीखा और क्रिस्पी खाने का है मन, तो झटपट बनाएं 'पनीर शेजवान ब्रेड रोल'

Published: Sat, 01 Aug 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

शाम की चाय के साथ शेजवान पनीर ब्रेड रोल परफेक्ट स्नैक है। इसे बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है।

कैसे बनाएं क्रिस्पी शेजवान पनीर ब्रेड रोल (AI Generated Image)

कैसे बनाएं क्रिस्पी शेजवान पनीर ब्रेड रोल (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ तीखा, चटपटा और झटपट बनने वाला स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो पनीर शेजवान ब्रेड रोल एक बेहतरीन ऑप्शन है। ब्रेड की क्रिस्पीनेस, पनीर की सॉफ्टनेस और शेजवान का तीखापन इस डिश को लाजवाब बनाती हैं। अगर शाम की चाय के साथ आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें शेजवान पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी।


शेजवान पनीर ब्रेड रोल रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Chinese

शेजवान पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री:

  • सफेद ब्रेड- 8-10 स्लाइस
  • पनीर- 200 ग्राम
  • शेजवान सॉस- 2 से 3 चम्मच
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च- 1/2
  • चीज- 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 1
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

शेजवान पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

2

अब इसमें शेजवान सॉस, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।

3

अगर आप इसे थोड़ा और चीजी बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा-सा कद्दूकस किया हुआ चीज भी मिला सकते हैं।

4

इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर फिलिंग तैयार कर लें।

5

अब ब्रेड स्लाइस के चारों तरफ के भूरे किनारों कोकाटकर अलग कर लें और एक प्लेट या बाउल में थोड़ा-सा साफ पानी लें और ब्रेड की एक स्लाइस को पानी में हल्का सा डुबोएं और तुरंत बाहर निकाल लें।

6

अब ब्रेड को दोनों हथेलियों के बीच रखकर हल्के हाथों से दबाएं, ताकि उसका पानी पूरी तरह निकल जाए और ब्रेड टूटे नहीं।

7

अब भीगी हुई ब्रेड के बीच में लगभग 1 से 1.5 चम्मच तैयार स्टफिंग रखें और ब्रेड के किनारों को आपस में समेटते हुए रोल या ओवल शेप दें।

8

इसके बाद हथेलियों की मदद से रोल को हल्का दबाते हुए अच्छी तरह बंद कर लें ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न निकले।

9

अब एक कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल सही गर्म होने पर इसमें 2-3 ब्रेड रोल धीरे से डालें।

10

इन्हें मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक कि ये चारों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।

11

गरमा-गरम पनीर शेजवान ब्रेड रोल को नेपकिन पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। इसे तीखी हरी चटनी या टोमैटो केचप और एक कप गरमा-गरम चाय के साथ परोसें।