Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर के फ्रिज से भी फैलता है BIRD FLU, आज से ये 3 चीजें कभी न रखें फ्रिज में- नहीं तो उठाएंगे नुकसान

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 01:26 PM (IST)

    बर्ड फ्लू फैलने का कारण आपका फ्रिज भी हो सकता है। ऐसे में यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आपके फ्रिज में कुछ ऐसा न हो कि जो वायरस फैलने का कारण बन जाए। क ...और पढ़ें

    घर के फ्रिज में Non Veg ढककर रखें। (Pic courtesy : Freepik)
    घर के फ्रिज में Non Veg ढककर रखें। (Pic courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. घर के फ्रिज को हर 15 दिन में करें साफ
    2. नॉन वेज को एयर टाइट डिब्बे में रखकर ही फ्रिज में रखें
    3. नॉन वेज को रखने से पहले गर्म पानी से धोएं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बर्ड फ्लू एक वायरल बीमारी है जो पक्षियों से मनुष्यों में फैल सकती है। यह बीमारी H5N1 Virus के कारण होती है। आमतौर पर हमने सुना है कि Bird Flu चिकन खाने से या चिकन से बनी कोई भी ऐसी चीज जिसमें चिकन का प्रयोग किया गया है उससे फैलता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि बर्ड फ्लू सिर्फ खाने से नहीं बल्कि खाने वाली चीजों को फ्रिज में रखने से भी काफी फैलता है। ऐसे में यह देखना बहुत अहम है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बर्ड फ्लू फैलता है। 

    1. कच्चे मुर्गे या अन्य पक्षियों का मांस

    कच्चे मुर्गे या अन्य पक्षियों का मांस बर्ड फ्लू वायरस को फैलाने का एक स्रोत हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब आप चिकन का मांस फ्रिज में रखते हैं तो इस मांस में बर्ड फ्लू का वायरस कई दिनों तक जीवित रहता है। फिर जब इस मांस के संपर्क में कई और चीजें आती हैं तो यह वायरस फैलने का कारण बन जाता है।  

    2. अंडे से भी फैलता है वायरस

    अंडे भी बर्ड फ्लू वायरस को फैलाने में मदद करते हैं। दरअसल अंडे भी पाल्ट्री फार्म से होकर आपके फ्रिज तक पहुंचते हैं। फिर आप इनको कई दिन तक फ्रिज में रखते हैं। जब तक यह अंडे खाने के प्रयोग में नहीं आते तब तक यह फ्रिज में रखे रहते हैं। अब इस दौरान कई खाने की चीजों में वायरस फैलता है। 

    यह भी पढ़ें : इन 3 लोगों के लिए कुछ भी कर दीजिए, कभी नहीं होंगे अपने- फायदा उठाने के बाद दिल में रखेंगे नफरत

    3. PET फूड कभी न रखें फ्रिज में 

    कई लोग अपने PET फूड भी फ्रिज में रखते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि इससे भी वायरस फैल सकता है।इस पैट सुरक्षित रूप से संग्रहित करना चाहिए। फ्रिज में यह रखना आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    वहीं पक्षियों के उत्पाद जैसे कि मुर्गे का मांस, अंडे, और अन्य उत्पाद बर्ड फ्लू वायरस को फैलाने का एक स्रोत हो सकते हैं। इसलिए इन उत्पादों को फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह से जांचना चाहिए और उन्हें सुरक्षित रूप से संग्रहित करना चाहिए।

    खुद को रखें साफ 

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने घर में स्वच्छता बनाए रखें और पक्षियों के उत्पादों को सुरक्षित रूप से संग्रहित करें। इसके अलावा, यदि आप पक्षियों के संपर्क में आते हैं, तो आपको अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए और अपने चेहरे को ढकना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Car Wash कराने से पहले ये 3 चीजें जरूर निकाल लें बाहर, नहीं तो सफाई वाला लगा देगा आपको चूना