Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोगों को इन मैसेजेस और Slogans के जरिए करें World Population Day पर जागरूक

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:15 AM (IST)

    लगातार बढ़ती जनसंख्या एक चिंता का विषय है। जिसके बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। ची ...और पढ़ें

    विश्व जनसंख्या दिवस के लिए नारे (Pic credit- freepik)
    विश्व जनसंख्या दिवस के लिए नारे (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. हर साल 11 जुलाई को World Population Day मनाया जाता है।
    2. बढ़ती जनसंख्या के खतरों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।
    3. बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए शेयर करें ये स्लोगन्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जनसंख्या वृद्धि गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी कई मुद्दों की बहुत बड़ी वजह है। इतना ही नहीं इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है। इन्हीं सब चीजों के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 11 जुलाई का दिन World Population Day के रूप में मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा 11 जुलाई 1989 को की गई थी। इस दिन तरह- तरह के कार्यक्रमों के जरिए लोगों को बढ़ती जनसंख्या के नुकसान के बारे में बताने का प्रयास किया जाता है। वैसे आप यहां दिए गए Slogans के जरिए भी जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दे सकते हैं।  

    विश्व जनसंख्या दिवस पर भेजें ये मैसेज

    1. आओ विश्व जनसंख्या दिवस मनाए,

    सबको जनसंख्या नियंत्रण का महत्व बताए।

    2. सभी अपने जीवन में लिखो तरक्की का नया अध्याय

    और परिवार नियोजन का करो मिलकर उपाय।

    3. आबादी पर आप सभी करो नियंत्रण

    और देश की तरक्की को दो मिलकर आमंत्रण।

    4. पृथ्वी पर बढ़ती आबादी का बोझ ना डालो,

    इसके परिणामों से बच जाओगे यह वहम ना पालो।

    5. बढ़ती आबादी है दुखों का कारण,

    परिवार नियोजन कर करो इसका निवारण।

    6. विश्व को बढ़ती आबादी की समस्या के प्रति जगाना है,

    दुनियाभर में तरक्की का यह संदेश फैलाना है।

    7. अगर हमने जनसंख्या नियंत्रण का उपाय नहीं किया,

    तो पृथ्वी पर जीवन का विनाश होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

    8. बच्चों को ईश्वर का उपहार न बताओ,

    आबादी रोककर पृथ्वी को बचाओ।

    9. कम उम्र में न होने दो अब शादी,

    जो जनसंख्या वृद्धि के साथ लाती है बर्बादी।

    10. बढ़ती आबादी लाती है भारी त्रासदी,

    जनसंख्या नियंत्रण कर खुशियां प्राप्त कर सकते हैं सौ फीसदी।

    11. जनसंख्या नियंत्रण का लो सभी मिलकर संकल्प,

    धरती को बेहतर बनाने का यह सबसे अच्छा विकल्प।

    12. धरती ही है मनुष्य का स्वर्ग,

    भारी आबादी से इसे मत बनाओ नर्क।

    13. आबादी को ऐसे बिल्कुल ना बढ़ाओ,

    अपनी धरती को जनसंख्या के बोझ से न दबाओ।

    14. हमारे देश का विकास तभी होगा,

    जब जनसंख्या नियंत्रण में होगा।

    15. हम दो और हमारे दो यही पाठ अपनाओ,

    और अपने जीवन को विकास की ओर ले जाओ।

    16. कम बच्चे छोटा परिवार,

    यही है प्रगति का आधार।

    17. परिवार नियोजन है तरक्की का आधार,

    इसे अपनाकर करो बेहतर भविष्य का सपना साकार।

    18. बढ़ती आबादी से खत्म हो रहे संसाधन,

    रोको इसे नहीं तो, पृथ्वी हो जाएगी निर्जन।

    ये भी पढ़ेंः- इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस साल World Population Day, कुछ ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत