7 फरवरी को रोज डे से शुरू हुआ जश्न-ए-मोहब्बत, नोट कर लें Valentine's Week का पूरा शेड्यूल
7 फरवरी, यानी Rose Day के साथ प्रेमियों के सबसे बड़े त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या अपने पार्टनर को ...और पढ़ें

यहां देखें वेलेंटाइन्स वीक का पूरा कैलेंडर (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
वेलेंटाइन्स वीक 7 फरवरी से शुरू होता है
यह हफ्ता 14 फरवरी को वेलेंटाइन्स डे के साथ खत्म होता है
यह हफ्ता कपल्स के लिए काफी खास होता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग Valentine's Week की तारीखों को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि किस दिन टेडी देना है और किस दिन चॉकलेट। ऐसे में, घबराइए नहीं। इस 'जश्न-ए-मोहब्बत' का पूरा कैलेंडर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसकी शुरुआत आज 7 फरवरी को 'रोज डे' से हो चुकी है, जहां आप लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसके अगले दिन, यानी 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' आता है- यह वही दिन है जब आपको अपनी हिम्मत जुटानी है और उनसे "I Love You" कह देना है। आइए, देख लीजिए वेलेंटाइन्स डे का पूरा शेड्यूल।
वैलेंटाइन्स वीक 2026
रोज डे (Rose Day)- 7 फरवरी, शनिवार
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है, जबकि पीला दोस्ती और सफेद शांति का। यह दिन रिश्तों में गुलाब के रंगों और खुशबू भरने के लिए मनाया जाता है।
प्रपोज डे (Propose Day)- 8 फरवरी, रविवार
यह दिन नए प्रेमियों के लिए काफी खास होता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो यह दिन सबसे बेहतर है। प्रपोज डे के दिन लोग अपने खास व्यक्ति के सामने प्यार का इजहार करते हैं और जीवन भर साथ निभाने का प्रोपोजल रखते हैं।
चॉकलेट डे (Chocolate Day)- 9 फरवरी, सोमवार
प्यार के इजहार के बाद अब बारी है रिश्तों में मिठास घोलने की। सोमवार के दिन लोग एक-दूसरे को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। चॉकलेट को मूड को बेहतर बनाने और तनाव कम करने वाला माना जाता है, जो रिश्तों में कड़वाहट को दूर कर प्यार बढ़ाता है।
खबरें और भी
टेडी डे (Teddy Day)- 10 फरवरी, मंगलवार
टेडी बियर मासूमियत और कोमलता का प्रतीक है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे को प्यारा-सा टेडी गिफ्ट करते हैं। यह गिफ्ट इस बात का अहसास दिलाता है कि जब आप पास न हों, तब भी आपकी यादों की गर्माहट और मासूमियत उनके साथ बनी रहे।
प्रॉमिस डे (Promise Day)- 11 फरवरी, बुधवार
सिर्फ तोहफे ही काफी नहीं होते, रिश्ते को चलाने के लिए वादे भी जरूरी होते हैं। प्रॉमिस डे के दिन कपल्स एक-दूसरे से सच्चे प्यार, ईमानदारी और हर मुश्किल में साथ खड़े रहने का वादा करते हैं। यह दिन रिश्ते की नींव को मजबूत करने का प्रतीक है।

(AI Generated Image)
हग डे (Hug Day)- 12 फरवरी, गुरुवार
एक जादू की झप्पी यानी गले लगना बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देती है। यह दिन एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का अहसास दिलाने का है। एक-दूसरे को हग करने से न केवल दूरियों को कम होती है, बल्कि पार्टनर को यह महसूस कराता है कि वे आपके पास सुरक्षित हैं।
किस डे (Kiss Day)- 13 फरवरी, शुक्रवार
वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है। यह प्यार को जताने का एक बेहद पर्सनल और इमोशनल तरीका है। यह दिन फिजिकल और मेंटल कनेक्शन के साथ-साथ अटूट प्रेम और सम्मान को भी जाहिर करता है।
वेलेंटाइन डे (Valentine's Day)- 14 फरवरी, शनिवार
वेलेंटाइन वीक के सबसे आखिरी दिन का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह दिन प्यार की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग डेट पर जाते हैं, एक-दूसरे को सरप्राइज देते हैं और अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।