Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हर साल 3 जुलाई को मनाते हैं International Plastic Bag Free Day, इस उद्देश्य के साथ हुई थी इसे मनाने की शुरुआत

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 08:38 AM (IST)

    दुनियाभर में 3 जुलाई का दिन International Plastic Bag Free Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद प्लास्टिक बैग की उपयोगिता को कम करना ...और पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)
    अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. 3 जुलाई को International Plastic Bag Free Day मनाते हैं।
    2. इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2009 में हुई थी।
    3. प्लास्टिक के खतरों के बारे में बताना है इस दिन को मनाने का उद्देश्य।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्लास्टिक किस कदर हमारी सेहत और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है, इसके बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 3 जुलाई को International Plastic Bag Free Day मनाया जाता है। यह दिन कई मायनों में बहुत ही खास है। हम सभी को प्लास्टिक पॉल्यूशन के गंभीर खतरों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह हमारे वर्तमान को तो खराब कर ही रहा है, साथ ही आने वाले जनरेशन को भी प्रभावित कर सकता है। आज कपड़ों से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पैकेजिंग तक में प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। 

    ऐसे हुई थी प्लास्टिक बैग फ्री डे की शुरुआत

    इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे की शुरुआत साल 2009 में जीरो वेस्ट यूरोप द्वारा की गई थी। प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से इसकी पहल की गई थी। ज्यादातर प्लास्टिक बैग सिंगल यूज प्लास्टिक से बने होते हैं, जो पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्यों और जीवों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक के कारण होने वाले प्रदूषण में सबसे बड़ा रोल प्लास्टिक बैग्स का ही है। 

    प्लास्टिक बैग फ्री डे का महत्व

    सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी हुई चीजें हमारे जलाशयों को दूषित करने का काम करती हैं। रोजाना 2000 से भी ज्यादा प्लास्टिक महासागरों, नदियों और झीलों में फेंके जाते हैं। जिससे ये पानी को ही दूषित नहीं करते, बल्कि उसमें रहने वाले जलीय जंतुओं के लिए भी बेहद खतरनाक है। प्लास्टिक की थैलियों को नष्ट होने में तकरीबन 500 साल तक का समय लग सकता है।

    प्लास्टिक बैग फ्री को विश्व स्तर पर मनाने के पीछे एकमात्र उद्देश्य लोगों को इसके खतरों से वाकिफ कर उन्हें इसके इस्तेमाल से रोकना है। बहुत छोटी- छोटी कोशिशों से आप प्लास्टिक को अपने लाइफस्टाइल से आउट कर खुद ही सुरक्षित रह सकते हैं और पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं। जिसकी शुरुआत प्लास्टिक की जगह कपड़ों या कागज की थैली से करें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- प्लास्टिक बोतल से पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, इन गंभीर समस्याओं का हो सकते हैं शिकार