Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Constitution Day 2024: इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें संविधान दिवस की शुभकामनाएं

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 09:22 PM (GMT+05:30)

    हर साल 26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस (Constitution Day 2024) हमारे देश के लिए बेहद खास दिन है। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तो ...और पढ़ें

    Constitution Day 2024 Quotes: संविधान दिवस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे ये खास शुभकामनाएं (Image Source: Jagran)
    Constitution Day 2024 Quotes: संविधान दिवस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे ये खास शुभकामनाएं (Image Source: Jagran)

    HighLights

    1. 26 नवंबर का दिन हमारे देश के संविधान को समर्पित है।
    2. यह दिन संविधान के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
    3. इस खास मौके पर सभी अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) के सम्मान में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री भी थे, जिनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में साल 2015 में संविधान दिवस (Constitution Day 2024) मनाने की घोषणा की गई थी। गौरतलब है कि साल 1949 में, इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था, जो नियमों का एक ऐसा सेट है जिससे पता चलता है कि हम कैसे रहेंगे और हमारा देश कैसे चलेगा।

    संविधान में हमारे अधिकार और कर्तव्य दोनों का उल्लेख किया गया है, जो न सिर्फ लोगों को एकजुट रखता है बल्कि हमें सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी बनाता है। ऐसे में, इस खास मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जरा खास अंदाज में बधाई (Happy Constitution Day Wishes) देना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शानदार कोट्स (Constitution Day 2024 Quotes) का कलेक्शन लेकर पेश हुए हैं।

    संविधान दिवस की शुभकामनाएं (Constitution Day Quotes In Hindi)

    1) हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है,

    सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    2) संविधान देता है समानता का अधिकार,

    अब इंसान नहीं कर सकता है इंसान का तिरस्कार...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    3) भारत का संविधान, एक अनमोल धरोहर,

    समानता का प्रतीक, हर नागरिक का आधार...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    4) अधिकारों का बंधन, कर्तव्यों का ज्ञान,

    एकता की मिसाल, भारतवर्ष का अभिमान...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    5) भीमराव अम्बेडकर ने, रचा था ये संविधान,

    लोकतंत्र का मंदिर, देश का अभिमान...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    6) धर्म, जाति, लिंग, सबको समान,

    भारतीय संविधान है, विश्व का अद्भुत ध्यान...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    7) डॉ. अंबेडकर के सपनों का नया संसार,

    संविधान हमारा, है देश का आधार...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    8) कानून की दलील है,

    स्वतंत्रता का ये मील है,

    कर्तव्य है, अधिकार है,

    विचारों का अंबार है,

    स्वराज भी इसी से है,

    इसी से वतन महान है,

    ये मेरा संविधान है...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    9) भलाई का जिसमें है विधान,

    वही है भरतीय संविधान...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    10) जनता की भलाई है मूलमंत्र,

    संविधान ने दिया ऐसा प्रजातंत्र...

    संविधान दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    यह भी पढ़ें- क्या है संविधान दिवस और इसे मनाने के लिए क्यों चुनी गई 26 नवंबर की तारीख?