Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों विपरीत दिशा में होते हैं महिलाओं और पुरुषों की शर्ट के बटन, जानें इसकी खास वजह

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 06:27 PM (IST)

    Clothing Etiquettes कपड़े हमें खूबसूरत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पहले जहां लिंग के आधार पर कपड़े बनाए जाते थे तो वहीं अब कपड़ों को लिंग के आधार ...और पढ़ें

    क्यों अलग-अलग साइड में होते हैं शर्ट के बटन
    क्यों अलग-अलग साइड में होते हैं शर्ट के बटन

    HighLights

    1. इन दिनों फैशन तेजी से बदल रहा है।
    2. हालांकि, एक आपकी शर्ट के बटन आज भी पहले की ही तरह है।
    3. क्या आपने कभी ध्यान दिया कि महिलाओं और पुरुषों के शर्ट के बटन अलग-अलग क्यों होते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Clothing Etiquettes: बदलते समय के साथ ही लोगों का रहन-सहन और पहनावा भी बदलने लगा है। एक दौर था, जब लिंग के आधार पर लोगों के कपड़े तैयार किए जाते थे। हालांकि, मौजूदा समय में कपड़ों को लेकर विचार काफी बदल चुके हैं। वर्तमान में कपड़ों को लिंग के आधार पर बांटा नहीं जाता। बदलते फैशन और समय के साथ अब कपड़े पहनने का तरीका भी बदल चुका है। अब महिलाएं पुरुषों की तरह पैंट, जींस-ट्राउसर्ज पहन रही हैं, तो वहीं लड़के कुर्ता-पायजामा पहने नजर आते हैं।

    हालांकि, आज एक चीज ऐसी है, जो लिंग के आधार पर बनाई जाती है, जिस पर शायद ही आपने कभी ध्यान भी दिया होगा। क्या आपने कभी अपने शर्ट के बटन को ध्यान से देखा है। अगर हम आपसे पूछे कि आपकी शर्ट के बटन किस तरफ हैं, तो क्या आप बिना देखें इसका जवाब दे सकते हैं। अगर आपने कभी ध्यान दिया हो, तो देखा होगा कि महिलाओं की शर्ट के बटन बाईं तरफ और पुरुषों की शर्ट के बटन दाईं तरफ होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसकी वजह जानने की कोशिश की है, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इसकी वजह-

    क्यों लेफ्ट में होते हैं महिलाओं की शर्ट के बटन

    इसकी एक वजह यह है कि पुराने समय में अमीर घरों के पुरुष अपने कपड़े खुद पहना करते थे, लेकिन यहां की महिलाओं को तैयार होने के लिए मेड्स या हेल्पर की जरूरत होती थी। ऐसे में दाएं हाथ की उनकी मेड्स को बटन लगाने में आसानी हो, इसके लिए महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन लगाए गए। ऐसा भी माना जाता है कि महिलाएं स्तनपान कराते समय बच्चे को बाएं हाथ से पकड़ती हैं। ऐसे में बटन बाईं ओर होने की वजह से इसे दाहिने हाथ से खोलने में आसानी होती है।

    इसलिए राइट में होते हैं लड़कों के बटन

    वहीं, पुरुषों की शर्ट के बटन की बात करें, तो दाहिने तरफ बटन रखने का चलन काफी पुराना है। दरअसल, पुरुष जब युद्ध पर जाते थे, तो अपने दाहिने हाथ की तरफ तलवार या अन्य हथियार रखते थे। ऐसे में शर्ट और जैकेट आदि के बटन दाहिनी ओर रखे गए, ताकि उन्हें आसानी से बाएं हाथ से निकाला जा सके।

    खबरें और भी

    नेपोलियन से जुड़ी है वजह

    शर्ट के बटन के अलग-अलग साइड होने को लेकर यह भी कहा जाता है कि कई महिलाओं ने फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के हैंड-इन-वेस्टकोट पोज का मजाक उड़ाया था। इस पोज को गरिमा का प्रतीक माना जाता था। ऐसे में उन्होंने महिलाओं की शर्ट में पुरुषों की शर्ट के विपरीत बटन लगाने का आदेश दिए, ताकि महिलाएं उनके पोज की नकल न कर पाएं।

    Picture Courtesy: Freepik