विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साड़ी में दिखना चाहती हैं टॉल और स्लिम? तो ड्रेपिंग के समय 4 गलतियों से बचें, नहीं बिगड़ेगा आपका लुक

Published: Thu, 02 Jul 2026 07:00 AM (IST)

साड़ी में लंबी और पतली दिखने के लिए ड्रेपिंग से जुड़ी कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

साड़ी लुक को बनाना है अट्रैक्टिव? (Image Source: AI-Generated)

साड़ी लुक को बनाना है अट्रैक्टिव? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी भारतीय महिलाओं का सबसे पसंदीदा पहनावा है, जो हर मौके पर गजब का ग्रेस देता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी पसंदीदा साड़ी पहनने के बाद भी हम वैसी नहीं दिखतीं, जैसा हमने शीशे के सामने इमेजिन किया था।

अगर आप भी साड़ी में लंबी और पतली दिखना चाहती हैं, तो साड़ी का फैब्रिक ही नहीं, बल्कि आपकी ड्रेपिंग भी बहुत मायने रखती है। जी हां, अक्सर हम साड़ी पहनते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से हमारा लुक भारी या हाइट कम लगने लगती है। आइए जानते हैं वो 4 गलतियां जिनसे आपको बचना चाहिए।

Perfect saree look

(Image Source: AI-Generated) 

साड़ी बांधने के बाद फुटवियर पहनना

यह सबसे आम गलती है जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं। हमेशा अपनी सैंडल या हील्स साड़ी बांधना शुरू करने से पहले पहन लें। अगर आप साड़ी बांधने के बाद हील्स पहनती हैं, तो साड़ी पैरों से ऊंची हो जाती है। इससे न सिर्फ साड़ी का फॉल खराब होता है, बल्कि आपके पैर छोटे लगने लगते हैं, जिससे आपकी हाइट असल से कम नजर आती है।

बहुत चौड़ी प्लेट्स बनाना

साड़ी की सामने वाली प्लेट्स आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं। जल्दबाजी में हम अक्सर चौड़ी-चौड़ी प्लेट्स बना लेते हैं। इसका नुकसान यह होता है कि पेट के पास बहुत सारा फैब्रिक इकट्ठा हो जाता है और आप वहां से हैवी दिखने लगती हैं। स्लिम दिखने के लिए हमेशा पतली, साफ और एक समान प्लेट्स बनाएं और उन्हें अच्छी तरह पिन कर लें।

पेटीकोट को बहुत ऊपर या बहुत नीचे बांधना

पेटीकोट या शेपवियर की पोजीशन आपकी हाइट दिखाने में बड़ा रोल निभाती है। अगर आप साड़ी को नाभि से बहुत ऊपर बांधती हैं, तो आपका ऊपरी शरीर छोटा लगेगा। वहीं, बहुत नीचे बांधने से भी लुक बिगड़ सकता है और चलने में परेशानी हो सकती है। इसे हमेशा नाभि के ठीक आस-पास या हल्का सा नीचे बांधें। इसके अलावा, नॉर्मल पेटीकोट की जगह 'साड़ी शेपवियर' का इस्तेमाल करें, यह आपको एक बेहतरीन स्लिमिंग इफेक्ट देता है।

पल्लू की लंबाई छोटी रखना

पल्लू सेट करते समय हम अक्सर उसे छोटा कर देते हैं। अगर आप टॉल दिखना चाहती हैं, तो पल्लू को हमेशा लंबा रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि लंबा पल्लू एक सीधी लाइन क्रिएट करता है, जिससे देखने वाले को आपकी हाइट ज्यादा लगती है। इसके साथ ही, पल्लू की प्लेट्स को बहुत ज्यादा कसकर पिन न करें, वर्ना कंधे चौड़े और भारी लग सकते हैं।

ड्रेपिंग के साथ-साथ फैब्रिक का भी ध्यान रखें। शिफॉन, जॉर्जेट और साटन जैसे फैब्रिक शरीर से चिपक कर रहते हैं, जो आपको स्लिम और लंबा दिखाने में बहुत मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- साड़ी में दिखना चाहती हैं एकदम परफेक्ट और स्लिम, पेटीकोट खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

यह भी पढ़ें- प्लेन साड़ी पहनकर हो गई हैं बोर? इन 5 फैशन ट्रिक्स को अपनाकर दिखें गॉर्जियस और स्टाइलिश