यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Summer Lip Care: गर्मियों के लिए घर पर ऐसे तैयार करें DIY लिप स्क्रब
Summer Lip Care गर्मी के मौसम में हम जिस तरह अपनी सेहत त्वचा और बालों का ख्याल रखते हैं। ठीक उसी तरह होंठों का ख्याल रखना भी ज़रूरी होता है। तो आइए जा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Lip Care: ठंड के मौसम के बाद गर्मी के मौसम में त्वचा का ख्याल अलग तरह से रखने की ज़रूरत होती है। सर्दी में जहां थिक मॉइश्चराइज़र काम आता है, वहीं गर्मियों में जेल युक्त क्रीम बेहतर रहती है। लेकिन इस दौरान इस आपकी त्वचा ही एक ऐसा अंग नहीं है जिसे ज़्यादा ध्यान की ज़रूरत है, बल्कि आपके होंठ भी कुछ थेरेपी के लायक है।
सर्दी में होंठों को फटने से रोकने के लिए लोग लिप बाम से लेकर लिप ऑयल तक का इस्तेमाल करते हैं। महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपायों तक, हम होंठों को मुलायम और हेल्दी रखने के लिए क्या नहीं करते। तो फिर गर्मियों में यह सब करना क्यों भूल जाते हैं?
धूप में समय बिताने के साथ लिप्सटिक का इस्तेमाल आपके होंठों को काफी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप उन्हें मुलायम और हेल्दी रखना चाहती हैं, तो ज़रूरी है कि दो चीज़ों को फॉलो किया जाए। पहला उन्हें एक्सफोलिएट करना और दूसरा मॉइश्चराइज़ करना। इसके ज़रूरी नहीं कि आप बाज़ार से महंगे स्क्रब खरीदें। इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
आइए जानें 3 होममेड स्क्रब्ज़ के बारे में
कॉफी लिप स्क्रब
गर्मी के मौसम में दोपहर में ठंडी कॉफी मिल जाए, तो और क्या चाहिए! लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीज़ों से ठंडी कॉफी बनाई जाती है, उनसे लिप स्क्रब भी बनाया जा सकता है। कॉफी पाउडर लें और उसमें चीनी, नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे होंठों पर इस्तेमाल करें।
खबरें और भी
ब्राउन शुगर
होंठों पर जमी डेड स्किन से निजात पाने के लिए ब्राउन शुगर से बेहतर और क्या हो सकता है। बाज़ार में मिलने वाले स्क्रब आपके होंठों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि घर पर बने स्क्रब का ही इस्तेमाल करें। ब्राउन शुगर स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए होगा ऑरगैनिक शहद और इसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें। इन दोनों चीज़ों को ब्राउन शुगर के साथ मिलाएं और आपका स्क्रब तैयार। इसे हल्के हाथों से होंठों पर लगाकर मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद लिप बाम लगाना न भूलें।
स्ट्रॉबेरी स्क्रब
इस स्क्रब को ज़्यादातर लोग काफी पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी स्क्रब से बेहतर गर्मियों में और क्या लग सकता है। इसके लिए आपको चाहिए होगी ताज़ा स्ट्रॉबेरीज़, नारियल का तेल और ब्राउन या सफेद चीनी। आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इसका थिक पेस्ट बनाकर होंठों पर मसाज करें। इसे फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है।