विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों ने खराब कर दिया है आपका लुक, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 13 Oct 2023 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2023 07:57 AM (IST)

Skin Pigmentation आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण लोग कई तरह की समस्याओं का सामना करते ...और पढ़ें

Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों से इस तरह पाएं निजात
Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों से इस तरह पाएं निजात

HighLights

  1. नींबू का रस स्किन के लिए गुणकारी होता है।
  2. चेहरे पर आलू का रस लगाने से स्किन के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
  3. झाइयां दूर करने के लिए पपीते का फेस पैक लगा सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Pigmentation: हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग हो। इसके लिए अधिकतर महिलाएं चेहरे पर मास्क, स्क्रब या पार्लर ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, फाइन लाइन्स होना आम बात है, लेकिन कुछ महिलाएं चेहरे पर स्किन पिगमेंटेशन के कारण काफी लो फील करती हैं। चेहरे पर झाइयां हो, तो लुक ही खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं।

स्किन पिगमेंटेशन क्या होता है?

त्वचा पर झाइयां तब आने लगती है, जब स्किन पर मेलानिन पिगमेंट ज्यादा बनने लगता है, जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं। मेलानिन हमारी स्किन की रंगत के लिए जिम्मेदार होता है। इसके ज्यादा बनने पर स्किन पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं, जिसे हायर पिग्मेंटेशन कहते हैं। खासकर ये समस्या महिलाओं में होती है।

झाइयों को कम करने के लिए क्या करें?

झाइयां चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देती है। इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एंटी एजिंग से लेकर डॉर्क स्पॉट दूर करने तक, चेहरे पर विटामिन-सी युक्त फेस सीरम लगाने के हैं कई फायदे

सेब-पपीता

सेब और पपीता दोनों ही चेहरे के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनका गूदा निकाल मिक्स करके चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

आलू

आलू का रस टैनिंग से लेकर चेहरे के दाग-धब्बे तक निकालने में फायदेमंद माना जाता है। इसका रस निकाल कर झाइयों वाली जगह पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। कुछ हफ्तों में ही आपको असर दिखने लगेगा।

नारियल-हल्दी

नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे स्किन पर लगाने से स्किन सॉफ्ट के साथ-साथ बेदाग भी होती है। नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों से आपको राहत मिल सकती है।

बेसन-नींबू

बेसन से स्किन पर निखार आता है, इसमें 2-3 बूंद नींबू का रस मिला लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें: 40 के बाद भी नजर आना है यंग, तो बिना मिस किए फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik