Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eye Makeup Tips: इन सिंपल स्टेप्स से करें आई मेकअप, मिलेगा आपको परफेक्ट लुक

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 03:12 PM (GMT+05:30)

    Eye Makeup Tips आई मेकअप आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से आंखों का मेकअप करें। अगर आई मेकअप खराब हो तो ...और पढ़ें

    Eye Makeup Tips: घर पर आई मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
    Eye Makeup Tips: घर पर आई मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    HighLights

    1. आई प्राइमर मेकअप को आसानी से अप्लाई करने में मदद करता है
    2. इससे आपका मेकअप काफी समय तक रहेगा।
    3. आई लाइनर लगाने के बाद आप आई लैश को कर्ल करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makeup Tips: आपका पूरा लुक आई मेकअप पर ही निर्भर करता है। अगर आई मेकअप अच्छा है, तो आप ज्यादा खूबसूरत लगती हैं, तो वहीं अगर आई मेकअप खराब हो, तो लुक भी खराब हो जाता है। एक परफेक्ट लुक के लिए आई मेकअप अच्छा होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको महंगे-मंहगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, कुछ टिप्स अपना कर आप घर में ही आसनी से आई मेकअप कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

    बेस तैयार कर लें

    आंखों का मेकअप करने के लिए सबसे पहले बेस तैयार करें, अब आंखों के आसपास प्राइमर और फाउंडेशन लगाएं। सबसे पहले आई प्राइमर अपने आई लिड पर लगाएं। इससे आपका मेकअप काफी समय तक रहेगा। आई प्राइमर मेकअप को आसानी से अप्लाई करने में मदद करता है। आप अपनी उंगलियों से आई प्राइमर लगा सकती है। इसके बाद फाउंडेशन लगाएं।

    आई कलर लगाएं

    सबसे पहले बेस कलर लगाएं। आप किसी ब्रश की मदद से आखों पर एक बेस कलर लगाएं। इसके लिए आप लाइट पिंक, या लाइट ब्राउन कलर का उपयोग कर सकते हैं। अब कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और दोबारा कोई गहरे रंग का आई शैडो अप्लाई करें, इसे अच्छे से ब्लेंड करें। इसके लिए आप कोई भी तीन कलर लेकर भी ब्लेंड कर सकती हैं।

    आई लाइनर लगाएं

    आई कलर लगाने के बाद आई लाइनर लगाएं। आई लाइनर को आप मनपंसद शेप दे सकती हैं। अगर आप आई लाइनर के बाहर के तरफ निकालना चाहती हैं, तो निकाल सकती है। वहीं अगर आप काजल लगाना चाहती हैं तो वो भी लगा लें।

    खबरें और भी

    आई लैश कर्ल करें और मस्कारा लगाएं

    आई लाइनर लगाने के बाद आप अपनी आई लैश को कर्ल करें। इसके लिए आब आई कर्लर का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी लैशेस काफी उभरी हुई दिखेंगी। अब मस्कारा लगाकर आपनी आंखों का मेकअप खत्म करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik