विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे लिप बाम को कहें बाय! घर में ही रखी इनचीजों से पाएं नेचुरली गुलाबी और मुलायम होंठ

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Mon, 15 Jun 2026 08:00 PM (IST)

प्रदूषण, धूप और केमिकल के कारण होंठ फटने लगते हैं और उनकी नेचुरल रंगत खोने लगती है। ऐसे में होंठों ...और पढ़ें

कैसे वापस लाएं होंठों की खोई रंगत? (AI Generated Image)

कैसे वापस लाएं होंठों की खोई रंगत? (AI Generated Image)

HighLights

  1. शहद और नींबू होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं

  2. गुलाब की पंखुड़ियां और दूध प्राकृतिक गुलाबी रंगत देते हैं

  3. नारियल तेल, चुकंदर से होंठों की प्राकृतिक देखभाल करें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की चाह होती है कि उसके होंठ गुलाबी और मुलायम रहें। सॉफ्ट और पिंक होंठ चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं, लेकिन अक्सर प्रदूषण, धूप, डिहाइड्रेशन, कैफीन और केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल से होंठ अपना नेचुरल रंग और नमी खो देते हैं। 

अगर आप बिना केमिकल और खर्च के घर बैठे ही अपने होंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाना चाहती हैं, तो यहां बताए गए कुछ बेहद आसान घरेलू उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कैसे बनाएं अपने होंठों को मुलायम और गुलाबी?

  • शहद और नींबू का नेचुरल पैक- शहद होंठों को डीप गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जबकि नींबू पिगमेंटेशन कम करके नेचुरल गुलाबीपन लौटाता है। एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और होंठों पर लगाकर 10 मिनट रखें। इसके नियमित इस्तेमाल से होंठ सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगते हैं।
  • गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का जादू- गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ घंटों के लिए दूध में भिगोकर पीस लें और यह पेस्ट रोज होंठों पर लगाएं। ये नेचुरल लिप टिंट की तरह काम करता है और होंठों की रंगत को नेचुरली पिंक बनाता है।
  • नारियल तेल से रात की देखभाल- रात में सोने से पहले नारियल तेल से हल्के हाथों से होंठों की मसाज करें। इसमें मौजूद विटामिन-ई होंठों को रिपेयर करता है और फटे होंठों को धीरे-धीरे ठीक करता है। 
  • चीनी और जैतून तेल का स्क्रब- होंठों पर जमा डेड स्किन हटाने के लिए एक टीस्पून चीनी में आधा टीस्पून जैतून तेल मिलाएं और 1 मिनट हल्के से स्क्रब करें। यह होंठों को एक्सफोलिएट करके स्मूद और हाइड्रेटेड बनाता है।
  • चुकंदर का नेचुरल टिंट- चुकंदर का रस होंठों को तुरंत नेचुरल पिंक शेड देता है। रोज रात को सोने से पहले थोड़ा-सा चुकंदर रस लगाएं और सूखने दें। यह होंठों को गुलाबी टिंट देता है।
  • ऐलोवेरा का कूलिंग टच- ऐलोवेरा जेल होंठों की ड्राइनेस और जलन को कम करता है। ताजा जेल लगाकर 15 मिनट रखें, फिर पानी से धो लें। 
  • देसी घी या मक्खन का असर- रात को सोने से पहले थोड़ा सा देसी घी या मक्खन होंठों पर लगाना पुराना लेकिन असरदार उपाय है। यह होंठों में नमी बनाए रखता है।
  • हाइड्रेशन और आहार पर ध्यान दें- होंठों की नमी बनाए रखने के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं और अपनी डाइट में विटामिन-ई, सी और बीटा-कैरोटीन वाले फल और सब्जियां शामिल करें।
  • सन प्रोटेक्शन- अक्सर हम चेहरे पर तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन होंठों को भूल जाते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सही एसपीएफ वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें।