विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं! घर बैठे इस 100% नेचुरल तरीके से अपनी आईब्रो को बनाएं घना और काला

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 03 Sep 2026 06:30 AM (IST)

घनी और काली आईब्रो के लिए आर्गन ऑयल एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है, जिसमें विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं।

आर्गन ऑयल का कैसे करें इस्तेमाल? (AI Generated Image)

आर्गन ऑयल का कैसे करें इस्तेमाल? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घनी, काली और खूबसूरत आईब्रो चेहरे की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती हैं, लेकिन कई लोगों की आईब्रो बहुत हल्की या पतली होती हैं। ऐसे में आईब्रो को घना बनाने के लिए केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित और असरदार माना जाता है।

इन्हीं नेचुरल उपायों में से एक ऑर्गन ऑयल है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को पोषण देकर आईब्रो को घना और काला बनाने में मदद करते हैं। आइए जानें आईब्रो को घना और काला बनाने के लिए आर्गन ऑयल का कैसे इस्तेमाल करें।

आईब्रो के लिए आर्गन ऑयल कैसे लगाएं?

  • आर्गन ऑयल से हल्की मसाज- रोज रात को सोने से पहले 2-3 बूंद आर्गन ऑयल लें और कॉटन बड या उंगली की मदद से आईब्रो पर लगाएं। फिर 3-5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे आईब्रो की ग्रोथ तेज होती है।
  • आर्गन ऑयल और कैस्टर ऑयल- कैस्टर ऑयल बालों को घना बनाता है। एक बूंद आर्गन ऑयल और एक बूंद कैस्टर ऑयल मिलाकर आईब्रो पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। ये कॉम्बीनेशन आईब्रो के बालों को मोटा, घना और मजबूत बनाता है।
  • आर्गन ऑयल और एलोवेरा जेल- एलोवेरा बालों को पोषण देने और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करता है। एक बूंद आर्गन ऑयल में थोड़ा-सा एलोवेरा जेल मिलाएं और आईब्रो पर 30-40 मिनट के लिए लगाएं, फिर वॉश करें। इससे आईब्रो के बाल सॉफ्ट, काले और शाइनी बनते हैं।
  • आर्गन ऑयल और विटामिन-ई कैप्सूल- विटामिन-ई बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नई ग्रोथ को प्रमोट करता है। एक विटामिन-ई कैप्सूल में दो बूंद आर्गन ऑयल मिलाकर हफ्ते में 3-4 बार आईब्रो पर लगाएं। इससे आईब्रो जल्दी घनी होने लगती है।

कुछ जरूरी टिप्स

  • आईब्रो पर ऑयल लगाने से पहले चेहरा साफ करें।
  • बहुत ज्यादा ऑयल लगाने से बचें।
  • कम से कम 1-2 महीने नियमित इस्तेमाल करें।
  • रात में ऑयल लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • आईब्रो पर ज्यादा रगड़ या बार-बार थ्रेडिंग से बचें।

अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी आईब्रो को घना, काला और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आर्गन ऑयल का नियमित इस्तेमाल जरूर करें।


 
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।