यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nail Care Tips: मानसून में नेल एक्सटेंशन कराने से लेकर हटवाने तक, यहां है आपके लिए कम्प्लीट गाइड
Nail Care Tips इन दिनों कई सारी महिलाएं अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल एक्सटेंशन का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप मानसून में नेल एक्सटेंशन कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nail Care Tips: फैशन के इस दौर में हर कोई अपने लुक और खूबसूरती का खास ख्याल रखता है। लड़का हो या लड़की इन दिनों हर कोई अपने लुक को लेकर काफी सजग हो चुका है। खासकर महिलाएं हर मौके पर परफेक्ट दिखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। अपने आउटफिट्स से लेकर हेयर स्टाइल और फुटवेयर तक, महिलाएं सब कुछ परफेक्ट चाहती हैं। नाखून भी इन्हीं में से एक है, जिन्हें परफेक्ट लुक देने के लिए आजकल कई लड़कियां नेल एक्सटेंशन का सहारा ले रही हैं।
बीते कुछ समय से यह काफी आम हो चुका है और लगभग हर महिला द्वारा कराया जाता है। अगर आप मानसून के सीजन में अपने नाखून की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन कराने या फिर हटाने जा रही हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
नाखून जरूर काटें
अगर आप नेल एक्सटेंशन कराने का मन बना रही हैं, तो इससे पहले अपने नाखूनों को काटना न भूलें। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप बड़े नाखून पर नेल एक्सटेंशन कराते हैं, तो इससे नेल बेड जल्दी टूटने लगते हैं और आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसकी वजह से जब आपके नाखून नेचुरली बड़े होते हैं, तो जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं।
तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं
लगातार नेल एक्सटेंशन करवाने की वजह से कई बार नाखूनों में नमी की कमी होने लगती है। इसकी वजह से क्यूटिकल्स हार्ड होने लगते हैं और नाखून काफी रफ और खुरखुरे नजर आने लगते हैं। अगर आप नेल एक्सटेंशन हटवा रहे हैं, तो रोजाना 1 हफ्ते तक तेल या मॉइश्चराइजर से नाखून की मालिश जरूर करें। आप इसके लिए कोकोनट, आलमंड, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
खबरें और भी
नेल पेंट से बनाए दूरी
अगर आपने नींद एक्सटेंशन रिमूव करवाया है, तो कुछ दिनों तक नेल पेंट से दूरी जरूर बनाए रखें। जरूरत होने पर अगर आपको नेल पेंट लगाना भी पड़े, तो रात में सोने से पहले इसे ध्यान से रिमूव कर लें। दरअसल, ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि नेल एक्सटेंशन की वजह से नाखूनों को हवा नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप नेलपेंट लगा लेंगे, तो यह पूरी तरीके से कवर हो जाएंगे, जिसकी वजह से आपके नाखून प्राकृतिक हवा के संपर्क में नहीं आ पाएंगे।
नेल स्ट्रॉन्गनर इस्तेमाल करें
कई बार नेल एक्सटेंशन करवाने की वजह से आपके नाखून पतले और कमजोर होने लगते हैं। इसलिए अगर आप नेल एक्सटेंशन रिमूव कर रहे हैं, तो इसके बाद नाखूनों पर नेल स्ट्रॉन्गनर जरूर अप्लाई करें। साथ ही नेल पेंट लगाने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें, ताकि नाखून मजबूत बने रहें।
Picture Courtesy: Freepik