Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lipstick Applying Tips: डार्क शेड का लिप कलर लगाते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो, फैलेगी नहीं आपकी लिपस्टिक

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 10:18 AM (IST)

    Lipstick Applying Tips कहीं आप उनमें से तो नहीं कॉफी मग पर जिनके लिप कलर का निशान बना जाता है। अगर ऐसा है तो यहां जानिए कुछ टिप्स के बारे में जिससे आप ...और पढ़ें

    Lipstick Applying Tips: इन टिप्स की मदद से नहीं फैलेगी आपकी लिपस्टिक
    Lipstick Applying Tips: इन टिप्स की मदद से नहीं फैलेगी आपकी लिपस्टिक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lipstick Applying Tips: लाइट शेड की लिपस्टिक फैल जाए, तब ज्यादा भद्दी नहीं लगती, लेकिन लाल या दूसरी कोई गहरे शेड की लिपस्टिक फैल जाए तो यह पार्टी में आपका इंप्रेशन बिगाड़ सकती है इसलिए डार्क शेड का लिप कलर लगाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां दिए गए टिप्स को आजमाकर आप अपनी लिपस्टिक को फैलने से बचा सकती हैं।

    तरीका नंबर 1

    डार्क कलर का लिप कलर लगाने से पहले होंठों को सही तरीके से तैयार करना बहुत जरूरी है। जिस तरह चेहरे का मेकअप भी अच्छा होता है, जब बेस अच्छा हो इसलिए होंठो को सजाने के लिए भी सबसे पहले बेस लगाएं। इसके बाद ही मनचाहे शेड की डार्क लिपस्टिक अप्लाई करें।

    तरीका नंबर 2

    होंठों को मुलायम बनाने के लिए लिप कंडीशनर या लिप बाम लगाएं। दो मिनट बाद टिश्यू पेपर से एक्स्ट्रा बाम निकाल दें। इससे होंठों की डेड स्किन भी निकल जाएगी। अब लिप कलर से मिलते-जुलते रंग की लिप पेंसिल से होंठो को आउटलाइन करें। फिर ब्रश से लिपस्टिक लगाएं। ब्रश से लगाने से होंठो के शेप को बरकरार रखना आसान हो जाता है और लिपस्टिक भी जल्दी खराब नहीं होती।

    तरीका नंबर 3

    अब लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं और होंठों को आपस में रगड़कर लिपस्टिक मिक्स करें। होंठों के बीच टिश्यू पेपर रखकर लिपस्टिक को ट्रेस कर लें। इससे एक्स्ट्रा लिप कलर निकल जाएगा और लिपस्टिक भी अच्छी तरह सेट हो जाएगी। अगर आप मैट लिप्स चाहती हैं, तो टिश्यू पेपर पर लूज़ पाउडर छिड़क कर होंठों के बीच रखें। अगर लिप मेकअप डार्क है, तो आई मेकअप लाइट रखें।

    खबरें और भी

    तरीका नंबर 4

    अगर आपके दांतों पर लिपस्टिक लग जाती है, तो होंठों से ओ शेप बनाते हुए मुंह में एक अंगुली डालकर बाहर निकालें। इससे होंठों के अंदर के हिस्से पर लगी एक्स्ट्रा लिपस्टिक आसानी से बाहर निकल जाएगी।

    Pic credit- freepik