विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लैपटॉप-फोन की ब्लू लाइट छीन रही है चेहरे का ग्लो! इन 6 आसान उपायों से रोकें उम्र से पहले बूढ़ी होती त्वचा

Published: Sat, 29 Aug 2026 10:00 AM (IST)

खराब खानपान और प्रदूषण के अलावा स्क्रीन की लाइट भी त्वचा को डैमेज कर रही है।

ब्लू लाइट से त्वचा को बचाने के उपाय (Image Source: AI Generated)

ब्लू लाइट से त्वचा को बचाने के उपाय (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर ज्यादा समय तक काम करना सिर्फ आंखों के लिए नुकसानदायक नहीं, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी उम्र से पहले बूढ़ा बनाने के लिए जिम्मेदार है। स्क्रीन से निकलने वाली यह तेज ब्लू लाइट त्वचा को गहराई तक डैमेज कर सकती है। 

ऐसे में हमें यह जानना जरूरी है कि ब्लू लाइट से स्किन को किस तरह से नुकसान पहुंचता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। 

ब्लू लाइट से त्वचा को होने वाले नुकसान 

कई रिसर्च में यह पाया गया है कि स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट त्वचा की सेल्स में बदलाव कर सकती है। ये बदलाव सेल्स के खत्म होने के साथ ही उसके सिकुड़ने से जुड़े हो सकते हैं। जिसकी वजह से त्वचा उम्र पहले से ही बूढ़ी होने लगती है। लोग तो कई घंटों स्क्रीन टाइम में बिताते हैं जबकि एक घंटे का स्क्रीन टाइम एक्सपोजर स्किन एजिंग प्रोसेस को तेज कर सकता है। 

इसके अलावा, कई रिसर्च यह भी दावा करती हैं कि ब्लू लाइट के संपर्क में लंबे समय तक रहने से त्वचा पर पिगमेंटेशन यानी काले दाग-धब्बे बढ़ने लगते हैं और सूजन, लालिमा जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। 

बचने के उपाय 

स्क्रीन की नीली रोशनी से त्वचा डैमेज न हो, इसके लिए कई टिप्स अपनाए जा सकते हैं: 

एसपीएफ 

जिस तरह सूरज की रोशनी से निकालने वाली यूवी किरणें हानिकारक हैं, उसी तरह ब्लू लाइट की रेज भी बराबर नुकसान देती हैं। ऐसे में स्किनकेयर में शामिल एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है। 

वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर 

ब्लू लाइट से त्वचा जल्दी डिहाइड्रेट भी हो जाती है, जिससे जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर बचा सकता है। इसमें भी अगर हयालूरॉनिक मॉइश्चराइजर बेस्ट ऑप्शन है। जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे त्वचा ऑयली नहीं रहती। 

फेस वॉश 

लैपटॉप के सामने घंटों बिताने के बाद अगर आप बिना चेहरा धोए सो जाते हैं तो यह आदत एक समय बाद स्किन को डैमेज कर सकती है। आंखों पर तनाव कम करने के लिए बीच-बीच में भी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोया जा सकता है। 

अंडर आई क्रीम 

आंखों के नीचे की त्वचा के लेयर बहुत पतली और संवेदनशील होती है, ऐसे में ब्लू लाइट के हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी की अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

स्क्रीन से निश्चित दूरी 

जब भी आप स्क्रीन के सामने बैठें तो आपकी लैपटॉप या कंप्युटर से दूरी एक हाथ के बराबर होनी चाहिए। यह तरीका ब्लू रेज से त्वचा को कम नुकसान पहुंचाएगा। 

हर थोड़े टाइम में ब्रेक 

आंखों और त्वचा को थकान से बचाने के लिए जरूरी है कि हर एक घंटे बाद कम से कम 10 मिनट का बेक तो लिया ही जाए।

यह भी पढ़ें- 30 के बाद भी फीकी नहीं पड़ेगी चेहरे की चमक, 7 एंटी-एजिंग ऑयल्स को बनाएं स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा

यह भी पढ़ें- फेस वॉश और क्लींजर एक जैसे नहीं हैं! खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़े फर्क