करण जौहर ने Met Gala में इस शाही लिबास से खींचा सबका ध्यान, राजा रवि वर्मा से है खास कनेक्शन
मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने फैशन के सबसे बड़े इवेंट MET Gala 2026 में अपना बेहद शानदार डेब्यू किया है। ...और पढ़ें

Karan Johar Met Gala Debut: करण जौहर ने मेट गाला में पहनी 3D स्कल्पटिंग और जरदोजी से सजी 'लिविंग कैनवास' ड्रेस (Image Source: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच 'मेट गाला' में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने पहली बार कदम रखा और अपने राजसी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। अपने इस डेब्यू के लिए करण ने वेस्टर्न फैशन की जगह भारतीय रजवाड़ों की शान और समृद्ध कला को दुनिया के सामने पेश करने का फैसला किया।
उनका यह लुक भारत के विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा की बेजोड़ कलाकृतियों से प्रेरित था, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने हुनर से एक शानदार लिबास में ढाल दिया। इस लुक को एका लखानी ने स्टाइल किया था, जो खुद भी पहली बार मेट गाला का हिस्सा बन रही थीं।

(Image Source: Instagram)
कैसा था यह शाही लिबास?
करण जौहर ने इस मौके पर जो आउटफिट पहना, वह भारतीय शिल्पकारी का एक बेहतरीन उदाहरण था। उनके इस परिधान में एक बंदगला, मैचिंग ट्राउजर और उसके ऊपर एक भारी कढ़ाई वाला खूबसूरत केप शामिल था। इस ड्रेस को विरासत का सच्चा रूप देने के लिए इसमें कई तरह की कलाओं का बेहतरीन मिश्रण किया गया था:
- हाथों से की गई चित्रकारी
- थ्री-डी स्कल्पटिंग
- क्विल्टिंग तकनीक
- बारीक और पारंपरिक जरदोजी की कढ़ाई

(Image Source: Instagram)
राजा रवि वर्मा को चुनने की क्या रही वजह?
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने इस खास लुक के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि राजा रवि वर्मा की कला उन्हें हमेशा से प्रेरित करती रही है क्योंकि उनकी पेंटिंग्स सीधे भावनाओं को दर्शाती हैं, और बतौर फिल्ममेकर करण भी सिनेमा में यही करने का प्रयास करते हैं।
खबरें और भी
करण ने इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए अपने पुराने दोस्त मनीष मल्होत्रा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मनीष की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को ग्लोबल लेवल पर पेश करने की जो कला मनीष के पास है, वह बेमिसाल है। करण ने लिखा कि मनीष ने उन्हें अपनी कला को उकेरने के लिए एक 'कैनवास' बना दिया।

(Image Source: Instagram)
ऐतिहासिक पेंटिंग्स की दिखी झलक
स्टाइलिस्ट एका लखानी के मुताबिक, राजा रवि वर्मा की कला को थीम बनाने का आइडिया खुद करण जौहर का था। हालांकि, एका के लिए भी यह बेहद खास था क्योंकि कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की पढ़ाई के दौरान राजा रवि वर्मा वो पहले कलाकार थे जिनके काम का उन्होंने अध्ययन किया था।
मनीष मल्होत्रा की अद्भुत कारीगरी के जरिए इस पोशाक में राजा रवि वर्मा की कुछ सबसे मशहूर पेंटिंग्स को पिरोया गया था, जिनमें शामिल हैं:
- हंस दमयंती
- कादंबरी
- अर्जुन और सुभद्रा
एक्सेसरीज से पूरा हुआ लुक
अपने इस राजसी मेट गाला लुक को फाइनल टच देने के लिए करण जौहर ने एक्सेसरीज का भी बेहद सावधानी से चुनाव किया। उन्होंने त्यानी ज्वैलरी के स्टेटमेंट आभूषण पहने और साथ ही आर. कुमार ऑप्टिशियंस का टिंटेड चश्मा लगाकर अपने इस शानदार डेब्यू को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।