धूल-मिट्टी और प्रदूषण ने छीन लिया है चेहरे का नूर? इन 'होममेड फेस पैक्स' से स्किन को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी
मौसम, प्रदूषण और केमिकल से रूखी हुई त्वचा के लिए घर पर बने फेस पैक बेहद फायदेमंद हैं। ये स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग बनात ...और पढ़ें
-1786200022886_m.webp)
चेहरे के लिए असरदार फेस पैक्स (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम में बदलाव, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन अक्सर ड्राई और रफ हो जाती है। ऐसे कंडीशन में स्किन को एक्स्ट्रा नमी और पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रॉडक्ट्स की जगह किचन में मौजूद कुछ चीजों से बने फेस पैक बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
ये फेस पैक स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं और उसे सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आइए जानें हेल्दी स्किन के लिए कुछ फेस पैक्स के बारे में।
स्किन को ग्लोइंग बनाएंगे ये फेस पैक्स
- शहद और दही का फेस पैक- शहद स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है और स्किन में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन से डेड सेल्स को हटाकर उसे साफ और सॉफ्ट बनाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी वॉश करें।
- केला और शहद का फेस पैक- केला विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो स्किन को पोषण देने में मदद करता है। आधे पके केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे फेस पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से वॉश करें।
- दूध और बेसन का फेस पैक- दूध स्किन को नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइज करता है बेसन त्वचा की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे साफ रखने में मदद करता है। एक चम्मच बेसन में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए वॉश करें।
- एलोवेरा और खीरे का फेस पैक- एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देने का काम करता है, जबकि खीरा त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश रखने में मदद करता है। इस पैक के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच खीरे का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से वॉश करें।
- नारियल तेल और हल्दी का फेस पैक- नारियल तेल स्किन को डीप नरिशमेंट देता है हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- ओट्स और दूध का फेस पैक- दूध त्वचा को पोषण और नमी देता है। एक चम्मच ओट्स को थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। कुछ मिनट तक हल्की मसाज करने के बाद इसे वॉश करें। इससे त्वचा साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखने लगती है।