विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनटैन ने छीन लिया है चेहरे का ग्लो? इन आसान और नेचुरल तरीकों से बिना पैसे खर्च किए पाएं बेदाग त्वचा

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 18 Jul 2026 06:30 AM (IST)

गर्मियों में होने वाले सनटैन से बेजान हुई त्वचा को प्राकृतिक और आसान तरीकों से फिर से चमकदार बनाया जा ...और पढ़ें

स्किन की टैनिंग दूर करने के लिए क्या करें? (AI Generated Image)

स्किन की टैनिंग दूर करने के लिए क्या करें? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल हमारी स्किन पर गहरा असर डालते हैं, जिससे सनटैन की प्रॉब्लम एक नॉर्मल और कॉमन प्रॉब्लम बन गई है।

टैनिंग से स्किन डल, काली और बेजान दिखने लगती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए कुछ आसान और नेचुरल तरीकों से इसे दूर कर सकते हैं। ये नुस्खे आपकी स्किन की कोई चमक को वापस लाते हैं और त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते। 

सन टैन दूर करने के लिए क्या करें?

  • टमाटर और दही का पैक- टमाटर में मौजूद लाइकोपीन टैन हटाने में मदद करता है और दही स्किन को ठंडक देता है। टमाटर का रस और दही मिलाकर 15 मिनट लगाएं, फिर वॉश करें। ये स्किन को ब्राइट बनाता है।
  • एलोवेरा जेल का इस्तेमाल- एलोवेरा स्किन को हील और हाइड्रेट करता है। रोज रात को एलोवेरा जेल लगाकर सोने से, टैन धीरे-धीरे कम होता है और स्किन सॉफ्ट बनती है।
  • बेसन और हल्दी का उबटन- बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी एंटीसेप्टिक होती है। इसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। इससे टैन हल्का होने लगता है।
  • नींबू और शहद का मिश्रण- नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। दोनों को मिलाकर हल्के हाथों से लगाएं, लेकिन सेंसिटिव स्किन पर नींबू कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
  • ठंडे दूध से क्लीनिंग- कच्चा दूध स्किन की गंदगी और टैन को धीरे-धीरे हटाता है। कॉटन से चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
  • खीरा और गुलाब जल- खीरा स्किन को ठंडक देता है और गुलाब जल फ्रेशनेस लाता है। दोनों का पेस्ट लगाकर 15 मिनट रखें, इससे टैन और सनबर्न में राहत मिलती है।
  • स्क्रबिंग जरूर करें- हफ्ते में 1-2 बार माइल्ड स्क्रब करें, जिससे डेड स्किन हटे और टैन जल्दी खत्म हो। ज्यादा रगड़ने से स्किन डैमेज हो सकती है, इसलिए सॉफ्ट तरीके अपनाएं।
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल न भूलें- टैन हटाने के साथ-साथ उसे दोबारा होने से रोकना भी जरूरी है। बाहर निकलने से पहले एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा सनस्क्रीन लगाएं।
  • हाइड्रेशन और डाइट का ध्यान रखें- पानी ज्यादा पिएं और विटामिन-सी वाले फल, जैसे- संतरा, नींबू आदि खाएं। ये स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं।

सनटैन हटाने के लिए महंगे प्रॉडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि सही और नेचुरल केयर काफी है। नियमित रूप से इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए, अपनी स्किन को फिर से साफ,ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं।