Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Remedies to Reduce Wrinkles: किचन में रखी इन चीज़ों से पाएं झुर्रियों के साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 11:45 AM (IST)

    Home Remedies to Reduce Wrinkles बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आम बात हैं लेकिन 30 पार करते ही अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स नजर आने लगे हैं तो इस ओर ...और पढ़ें

    Home Remedies to Reduce Wrinkles: रिंकल्स दूर करने के आसान घरेलू उपाय
    Home Remedies to Reduce Wrinkles: रिंकल्स दूर करने के आसान घरेलू उपाय

    HighLights

    1. रिंकल फ्री स्किन के आसान घरेलू उपाय
    2. एलोवेरा, नारियल तेल और दही दिला सकते हैं झुर्रियों से छुटकारा
    3. घरेलू नुस्खों की मदद से बनी रह सकती हैं लंबे समय तक जवां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies to Reduce Wrinkles: वैसे तो बहुत ज्यादा धूप का एक्सपोजर, पॉल्यूशन स्किन को खराब करते ही हैं, लेकिन स्किन से जुड़ी कई सारी प्रॉब्लम्स के लिए हमारी कुछ आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। चेहरे पर समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियों का सीधा कनेक्शन हमारी अनहेल्दी हैबिट्स से है। जिसकी वजह से 30 की उम्र में ही चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं, तो इन्हें दूर करने का एकमात्र ऑप्शन मेडिकल ट्रीटमेंट ही नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी रिंकल्स की प्रॉब्लम को कर सकती हैं दूर। जान लें इनके बारे में।  

    एग व्हाइट

    एग व्हाइट से भी रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अंडे को तोड़कर उसकी सफेदी को फेटने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें। एग व्हाइट स्किन में कसावट लाता है। यह छोटी-छोटी फाइन लाइंस को भी कम करता है। एग व्हाइट पोर्स को भी खोलता है और स्किन से एक्स्ट्रा सीबम को एब्जॉर्ब करता है।

    नारियल तेल

    चेहरे पर जहां- जहां रिंकल्स नजर आ रहे हैं, वहां पर नारियल तेल से मसाज करें। साथ ही नारियल तेल की मसाज से चेहरे की चमक भी बढ़ती है। ये फेस के रिंकल्स को मिटाने में मदद करेगा क्योंकि नारियल तेल स्किन को मॉयश्चराइज रखता है।

    एलोवेरा

    एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकालकर चेहरे पर इससे मसाज करें। एलोवेरा में विटामिन ई की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो स्किन के टेक्सचर को सुधारती है। आप चाहें तो एलोवेरा को एग व्हाइट के साथ मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। यह फेस पैक डाई स्किन के लिए भी बहुत बेहतरीन होता है।

    खबरें और भी

    ग्रीन टी

    फेस की रिंकल्स के आप ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्किन, रिंकल्स को कम और स्किन के ढीलेपन को कम करने में हेल्प करता है।

    दही

    दही में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को रिंकल्स वाली जगह पर लगाएं। वैसे इसे पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं।  दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और दूसरे नेचुरल एंजाइम्स पोर्स को साफ करते हैं, स्किन को टाइट करते हैं और रिंकल्स की समस्या दूर करते हैं।  

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik