Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care: चेहरे के दाग-धब्बों ने बिगाड़ रखी है खूबसूरती, तो इन नेचुरल उपायों से पाएं इससे छुटकारा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 07:12 AM (GMT+05:30)

    Skin Care क्लीन एंड क्लीयर स्किन आपकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अच्छी सेहत की भी पहचान होती है लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों का असर हमारी स्कि ...और पढ़ें

    Skin Care: इन तरीकों से पाएं चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा
    Skin Care: इन तरीकों से पाएं चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा

    HighLights

    1. चेहरे को रखना है बेदाग, तो फॉलो करें ये टिप्स।
    2. खूबसूरत त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।
    3. नेचुरल चीज़ों से रखें स्किन को हेल्दी और हैप्पी।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care: चेहरे पर नजर आ रहे कील-मुहांसों को इग्नोर करना बड़ा मुश्किल होता है। ना चाहते हुए भी इस पर नजर जाती रहती है और कई बार तो इनसे इतनी ज्यादा इरीटेशन होती है कि दबा-दबाकर इन्हें फोड़ने की कोशिश करती हैं लड़कियां। हो सके आप इसमें कामयाब भी हो जाएं, लेकिन पिंपल्स को जबरदस्ती फोड़ने की कोशिश कई बार चेहरे पर निशान बना देती है। ऐसे निशान जो जिंदगी भर आपके चेहरे पर बने रह सकते हैं। चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हों, आपकी खूबसूरती बिगाड़ने का ही काम करते हैं। इन्हें इतनी आसानी से रिमूव करना पॉसिबल नहीं होता, लेकिन यहां दिए उपायों की मदद से काफी हद तक इन दाग-धब्बों को लाइट किया जा सकता है। आइए जान लेते हैं इसके बारे में।

    डिटॉक्स वॉटर का करें सेवन

    कटा खीरा, नींबू के टुकड़े, पुदीने की पत्तियों को रातभर के लिए एक जग में पानी में डालकर छोड़ दें। चाहें तो बाहर रखें या फिर फ्रिज में भी रख सकती हैं। किसी बॉटल में भर लें और दिनभर इसे थोड़ा-थोड़ा पीती रहें।  

    नारियल तेल

    नारियल तेल को गुनगुना कर लें। इसकी दो से तीन बूंदें हथेलियों पर डालें और इससे चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें।कम से कम पांच मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। फिर कॉटन या टॉवेल की मदद से एक्स्ट्रा ऑयल को पोंछ लें।

    ग्रीन टी

    रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से भी स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं। इसके लिए खोलते पानी में ग्रीन टी बैग डालें। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाएं। अब इसे पी लें।

    नींबू

    नींबू का एक छोटा टुकड़ा लें। इसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इससे चेहरे की गोलाई में मसाज करें। पांच से दस मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

    शहद

    सर्दियों में त्वचा को हेल्दी एंड हैप्पी रखने में शहद बेहद असरदार उपाय है। इसके लिए चेहरे पर शहद की एक पतली लेयर लगाएं। लगभग 15 मिनट लगाकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसे रोजाना इस्तेमाल करें। 

    खबरें और भी

    ये सारे ही उपाय नेचुरल हैं और बेहद असरदार भी। नियमित इस्तेमाल से कम दिनों में आप इसका असर देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः-  Winter Skin Care: अगर आपकी भी स्किन है ऑयली, तो ठंड के मौसम में ऐसे रखें उसका ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik