Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट लेने से पहले एक बार इन हर्ब्स को कर लें ट्राई

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 07:12 AM (IST)

    Skin Care चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए हम क्या- क्या नहीं करते। घरेलू नुस्खों से लेकर पॉर्लर के महंगे ट्रीटमेंट लेने तक को तैयार रहते हैं लेकिन फिर भी क ...और पढ़ें

    Skin Care: चेहरे की चमक बढा़ने वाले नेचुरल हर्ब्स
    Skin Care: चेहरे की चमक बढा़ने वाले नेचुरल हर्ब्स

    HighLights

    1. स्किन की चमक बढ़ाने के लिए नेचुरल चीज़ों का करें इस्तेमाल
    2. दाग-धब्बों से लेकर झाइयों तक में असरदार हैं हर्ब्स
    3. कौन से हर्ब्स से मिलता है नेचुरल ग्लो?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Herbs for Skin Care: स्किन केयर के नाम पर हमारा पूरा फोकस चेहरे की चमक बढ़ाने पर होता है। कैसे यंग दिखें, चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आए, इसके लिए हर तरह के उपाय आजमाते हैं और जब कोई असर नजर नहीं आता, तो खुद को पॉर्लर को सौंप देते हैं खासतौर से फेस्टिवल और शादी-ब्याह के मौकों पर क्योंकि यहां तो खूबसूरत दिखने का एक अलग ही प्रेशर रहता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से चेहरे पर नजर आने लगता है एक हेल्दी ग्लो और सबसे अच्छी बात कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने हैं। आइए जान लेते हैं इनके बारे में। 

    कच्ची हल्दी 

    - दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच बेसन और पेस्ट बनाने लायक गुलाब जल मिलाएं।

    - इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

    - थोड़ा सूखने के बाद हाथ गीले करें और हल्की स्क्रबिंग करते हुए इसे चेहरे से हटाएं। 

    - लगातार इस्तेमाल करने से हफ्तेभर में ही आपको असर दिखने लगेगा। 

    जायफल 

    जायफल त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में बेहद असरदार है।

    - जायफल को पीसकर उसका पाउडर बना लें और फिर शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।

    - पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं या फिर दाग-धब्बों के साथ झाइयों पर भी।

    - चेहरे पर ओवरनाइट लगाने से सुबह तक चेहरा खिल जाता है।

    चंदन 

    - दो चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल डालें और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं।

    - इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

    - इससे टैनिंग की समस्या दूर होती है और निखार बढ़ता है। 

    दालचीनी

    - दालचीनी का पाउडर बना लें। इसमें पका हुआ केला मिला लें।

    - इसके एक चम्मच शहद मिक्स करें।

    - इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 

    - इससे स्किन का निखार बढ़ता है और चेहरा सॉफ्ट होता है। 

    ये भी पढ़ेंः- Jaggery Face Pack: बढ़ती उम्र को रोकने के लिए चेहरे पर लगाएं गुड़ का फेस पैक

    Pic credit- freepik