Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में स्किन हो रही है डल और टैन? ट्राई करें ये 7 कूलिंग होममेड फेस पैक

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 13 Mar 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों में त्वचा की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए कुछ होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल फायदेमंद है। ...और पढ़ें

    गर्मियों में स्किन के लिए होममेड फेस पैक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    गर्मियों में स्किन के लिए होममेड फेस पैक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए भी मुश्किल होता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता टेंपरेचर स्किन को डिहाइड्रेट कर देते हैं, जिससे टैनिंग, इरीटेशन, जलन, पसीने से होने वाले दाने और रैशेज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। 

    इसलिए इस मौसम में स्किन को ठंडक, पोषण और नमी देने की जरूरत होती है, जिससे वह तरोताजा और स्वस्थ बनी रहे। इसके लिए आप घर पर बने कुछ होममेड फेस पैक्स इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में। 

    गर्मियों के लिए कूलिंग होममेड फेस पैक

    • चंदन और गुलाब जल फेस पैक- चंदन स्किन को ठंडक देता है और गुलाब जल उसे हाइड्रेट करता है। एक चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। यह पैक जलन और रैशेज से राहत दिलाता है।
    Homemade Face Packs (1)
    (AI Generated Image)
    • खीरा और दही फेस पैक- खीरा स्किन को ठंडक देता है और दही नमी बरकरार रखता है। खीरे का रस निकालकर उसमें एक चम्मच दही मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। इससे स्किन फ्रेश और टैन-फ्री होती है
    • एलोवेरा और पुदीना फेस पैक- एलोवेरा स्किन को गर्मी से राहत पहुंचाता है और पुदीना ठंडक देता है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर एलोवेरा जेल में मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद वॉश करें। यह एक्ने और जलन से राहत देता है।
    • बेसन और टमाटर फेस पैक- बेसन स्किन को डीप क्लींज करता है और टमाटर टैनिंग हटाता है। एक चम्मच बेसन में टमाटर का रस मिलाकर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए नॉर्मल पानी से वॉश करें ।
    • मुल्तानी मिट्टी और खीरा फेस पैक- मुल्तानी मिट्टी गर्मियों के लिए बेस्ट है। इसमें खीरे का रस मिलाकर लगाने से यह ऑयली स्किन को मैट और फ्रेश बनाता है, साथ ही हीट रैशेज से राहत देता है
    • तरबूज और शहद फेस पैक- तरबूज स्किन को हाइड्रेट करता है और शहद उसे पोषण देता है। इसलिए तरबूज के रस में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को नमी देगा और ग्लो लायेगा।
    • पपीता और एलोवेरा फेस पैक- पपीता डेड स्किन हटाकर त्वचा को साफ करता है और एलोवेरा ठंडक देता है। दोनों को मिक्स कर लगाएं और 15 मिनट बाद वॉश करें।

    इन फेस पैक्स को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करें और गर्मियों में भी रखें अपनी त्वचा को ठंडी, साफ और दमकती हुई।


    खबरें और भी