Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Powerful Hair Oils: जड़ों को मजबूती देकर फौरन बालों का झड़ना रोकते हैं ये 5 पॉवरफुल तेल

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 10:03 AM (IST)

    Powerful Hair Oils बालों की जड़ें अगर कमजोर पड़ जाएं तो इससे बालों का टूटना और झड़ना शुरू हो जाता है। इस समस्या के लिए कुछ तेल आपकी मदद कर सकते हैं। त ...और पढ़ें

    Powerful Hair Oils: बालों का झड़ना फौरन रोक देंगे ये तेल
    Powerful Hair Oils: बालों का झड़ना फौरन रोक देंगे ये तेल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Powerful Hair Oils: हेयर ऑयल स्कैल्प को पोषण देने के साथ इसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। बालों के बढ़ने और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि स्कैल्प भी सेहतमंद हो। डैंड्रफ, सिर में खुजली या जलन जैसी दिक्कतें न हों। तो आइए जानें 5 ऐसे तेलों के बारे में जो न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं, बल्कि हेयर फॉल भी रोकते हैं।

    कलौंजी का तेल

    कलौंजी प्याज के बीज होते हैं, जिनसे यह तेल भी तैयार किया जाता है। कलौंजी के तेल में आवश्यक फैटी एसिड्स, ओमेगा-6, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 होते हैं। जो बालों को मजबूत बनाकर इनका झड़ना रोकते हैं। साथ ही बाल तेजी से लंबे होते हैं।

    रोज़मेरी ऑयल

    रोज़मेरी अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को झड़ने से बचाते हैं, स्कैल्प में ब्लड सर्क्यूलेशन और ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

    टी-ट्री ऑयल

    यह तेल प्राकृतिक तरीके से एंटीसेप्टिक होता है, जो स्कैल्प के इन्फेक्शन, रूसी और बालों के झड़ने को कम करता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बाल झड़ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया और फंगस से लड़ते हैं। साथ ही यह तेल स्कैल्प को ठंडक भी पहुंचाता है, जिससे जलन या सूजन में आराम मिलता है।

    कद्दू के बीज का तेल

    यह तेल भी एंटीऑक्सीडेंट्स, खनिज पदार्थों और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो बालों को बढ़ने में मदद करता है और इनका झड़ना रोकता है। इसमें कुकुर्बिटिन होता है, जो एक अनूठा अमीनो एसिड है जो बालों की मोटाई और घनत्व में सुधार करने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    आर्गन ऑयल

    इस तेल को आर्गन के पेड़ के नट्स से निकाला जाता है। यह फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंटेस और विटामिन-ई से भरपूर होता है। यह अपनी मॉइश्चराइजिंग और पोषण से भरपूर गुणों के लिए जाना जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं, जिससे बालों का झड़ना रुकता है और हेल्दी बालों की ग्रोथ होती है।

    Disclaimer: लेख में दी गई टिप्स और सलाह सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए है और इन्हें पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपने स्किन केयर या हेयर केयर में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले आप एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik