Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंदन के 4 फेस पैक्स से मिलेगी ग्लोइंग और बेदाग स्किन, गर्मियों में होने वाली जलन से भी मिलेगा छुटकारा

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 07:17 AM (IST)

    गर्मी के मौसम में स्किन में जलन और एक्ने की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में स्किन को ठंडा और शांत रखने के लिए चंदन का इस्तेमाल करना काफी फायदेम ...और पढ़ें

    गर्मियों में चंदन से पाएं निखरी हुई त्वचा (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों में चंदन से पाएं निखरी हुई त्वचा (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. चंदन स्किन को ग्लोइंग बनाता है
    2. यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी लाइट करता है
    3. चंदन स्किन की जलन भी शांत करता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और इरिटेटेड हो जाती है। ऐसे में चंदन का इस्तेमाल त्वचा के लिए रामबाण साबित हो सकता है (Sandalwood Powder Benefits)।

    चंदन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ग्लोइंग बनाती हैं। आइए जानते हैं चंदन के 4 बेस्ट फेस मास्क (Sandalwood Face Masks) के बारे में, जो गर्मियों में आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।

    चंदन और गुलाबजल का फेस मास्क

    सामग्री:

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • 2 चम्मच गुलाबजल
    • 1 चुटकी हल्दी 

    बनाने की विधि:

    चंदन पाउडर और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी त्वचा डल है, तो इसमें हल्दी मिला सकते हैं। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    फायदे:

    • त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है।
    • पिंपल्स और रैशेज को शांत करता है।
    • त्वचा का ग्लो बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर आएगा निखार, दाग-धब्बे भी होंगे कम; बस इस तरीके से करें Vitamin-E Capsule का इस्तेमाल

    चंदन और दही का फेस मास्क

    सामग्री:

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • 1 चम्मच ताजा दही
    • 1 चम्मच शहद

    बनाने की विधि:

    सभी सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें।

    फायदे:

    • दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स हटाता है।
    • त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और टैनिंग कम करता है
    • ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है।

    चंदन और एलोवेरा का फेस मास्क

    सामग्री:

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
    • 2-3 बूंद नींबू का रस

    बनाने की विधि:

    चंदन पाउडर में एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

    फायदे:

    • एलोवेरा सनबर्न और इरिटेशन को कम करता है।
    • नींबू स्किन को ब्राइट करता है।
    • यह मास्क ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है।

    चंदन और खीरे का फेस मास्क

    सामग्री:

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • 2 चम्मच खीरे का पेस्ट
    • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

    बनाने की विधि:

    खीरे को ब्लेंड करके उसका पेस्ट बना लें। इसमें चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस मास्क तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

    फायदे:

    • खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और डार्क सर्कल्स कम करता है
    • मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल सोखती है।
    • यह मास्क पोर्स को टाइट करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है Hyperpigmentation की समस्या? इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?