विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सब्‍जी बनाने का नहीं है मन, तो इस रेस‍िपी से बनाएं भि‍ंडी रायता; रोटी-पराठे के साथ खाकर आ जाएगा मजा

Published: Sun, 10 Aug 2025 06:22 PM (IST)

शायद ही कोई हो ज‍िसे भ‍िंडी नहीं पसंद होगा। सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसका रायता भी बहुत स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है।

सब्‍जी बनाने का नहीं है मन, तो इस रेस‍िपी से बनाएं भि‍ंडी रायता; रोटी-पराठे के साथ खाकर आ जाएगा मजा
सब्‍जी बनाने का नहीं है मन, तो इस रेस‍िपी से बनाएं भि‍ंडी रायता; रोटी-पराठे के साथ खाकर आ जाएगा मजा

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • भिंडी 250 ग्राम
  • दही दो कप
  • बेसन ए‍क टेबलस्पून
  • तेल तलने के लिए
  • हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
  • भुना हुआ जीरा पाउडर एक टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर आधा टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया

विधि :

  • सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छे से सुखा लें।
  • अब पतले-पतले टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें।
  • चाहें तो भिंडी पर हल्का बेसन और नमक छिड़ककर मिक्स करें।
  • फिर मीडियम आंच पर कुरकुरी होने तक फ्राई करें।
  • अब एक बाउल में दही को फेंट लें।
  • इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें।
  • अब दही में फ्राई की हुई भिंडी डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालें।
  • इसे ठंडा करके रोटी, पराठा या पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं।