Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Peanut Chaat: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी ये मूंगफली की चाट, इसे आसान रेसिपी से करें तैयार

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Mon, 06 May 2024 09:48 PM (IST)

    शाम की हल्की-फुल्की भूख में समोसा और ब्रेड पकोड़ा तो हर कोई खाता है, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप एक बार ट्राई करेंगे, तो ब ...और पढ़ें

    Peanut Chaat: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी ये मूंगफली की चाट, इसे आसान रेसिपी से करें तैयार
    Peanut Chaat: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी ये मूंगफली की चाट, इसे आसान रेसिपी से करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • मूंगफली- 1 कप
    • प्याज (बारीक कटा)- 1
    • टमाटर (बारीक कटा)- 1
    • हरी मिर्च (बारीक कटी)- 1
    • नींबू का रस- 1 चम्मच
    • हरा धनिया (बारीक कटा)- 2 टेबलस्पून
    • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
    • चाट मसाला- आधा चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार

    विधि :

    • मूंगफली की चाट बनाने के लिए इसे सबसे पहले 1 गिलास पानी में कुकर में तीन सीटी तक उबाल लें।
    • अब इसे छलनी से छानकर एक बड़े कटोरे में निकाल लें।
    • इसके बाद इस उबली हुई मूंगफली में लाल मिर्च, नमक और चाट मसाला डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
    • इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च भी एड कर दें।
    • इसके बाद इसमें नींबू का रस निचोड़ें और बस तैयार है आपकी टेस्टी चाट। चाय के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
    Picture Courtesy: Freepik