Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राउरकेला रेलवे स्टेशन पर 98 लाख की लागत से बना शेड भरभराकर गिरा, 1 कार ​और टेंपो क्षतिग्रस्त

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:22 PM (IST)

    राउरकेला रेलवे स्टेशन पर 98 लाख की लागत से बना नया शेड दो महीने में ही गिर गया, जिससे एक कार और टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना ने रेलवे के निर्माण क ...और पढ़ें

    राउरकेला रेलवे स्टेशन पर 98 लाख की लागत से बना शेड भरभराकर गिरा

    राउरकेला रेलवे स्टेशन पर 98 लाख की लागत से बना शेड भरभराकर गिरा

    HighLights

    1. राउरकेला स्टेशन पर 98 लाख का नया शेड गिरा।

    2. निर्माण के दो महीने बाद ही शेड धराशायी हुआ।

    3. रेलवे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने करीबन 98 लाख की लागत से लगभग दो महीने पहले ही बनाया गया नया शेड अचानक भरभराकर गिर गया। शेड के मलबे की चपेट में आने से नीचे खड़ी एक कार और एक टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    रेलवे ने यह शेड यात्रियों और वाहन चालकों को धूप एवं बारिश से बचाव के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन निर्माण के महज दो महीने के भीतर ही शेड का ढांचा धराशायी हो गया।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 2.13.29 PM

    हादसे के वक्त शेड के नीचे यात्री भी मौजूद बताए जा रहे हैं। शेड गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

    हालांकि, इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है। इस हादसे ने एक बार फिर चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 2.12.42 PM

    खास बात यह है कि राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर बनाए जा रहे इस शेड को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे थे। स्थानीय स्तर पर इसकी गुणवत्ता और निर्माण को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी। अब शेड के गिरने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

    खबरें और भी

    स्थानीय यात्रियों और बुद्धिजीवियों का आरोप है कि रेलवे के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में मानकों का सही तरीके से पालन और समय रहते निरीक्षण किया जाता, तो संभवतः इस तरह का हादसा नहीं होता।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 2.12.42 PM (1)

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    राउरकेला स्टेशन में शेड गिरने की घटना को लेकर सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने कहा है कि इस मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। रेलवे के द्वारा शेड निर्माण करने वाले एजेंसी का सिक्योरिटी डिपॉजिट आदि को जब्त कर लिया है। साथ ही साथ निर्माण कार्य और हादसे की जांच कर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।