Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब कानपुर में नहीं रुकेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया आनंद विहार एक्सप्रेस, देखें नया रूट और टाइमिंग

    By Rupesh Kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Tue, 15 Jul 2025 09:28 AM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। ये ट्रेनें अ ...और पढ़ें

    यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। फाइल फोटो
    यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ट्रेन मार्ग में कानपुर स्टेशन पर बदलाव |
    2. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोविंदपुरी में रुकेगी |
    3. हल्दिया-आनंद विहार का मार्ग भी बदला |

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई से नई दिल्ली स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    ट्रेन संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 03:55 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 04:00 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।

    वहीं, 24 जुलाई 2025 से पुरी स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रात 10:00 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन रात 10:05 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

    जबकि ट्रेन संख्या 12443 हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बजाय गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    ट्रेन संख्या 12443 गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 03:05 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन सुबह 03:10 बजे आनंद विहार स्टेशन के लिए रवाना होगी।

    वहीं, 29 जुलाई से आनंद विहार स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12444 आनंद विहार - हल्दिया एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बजाय गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 12444 गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 01:00 बजे पहुंचेगी।