मनोहरपुर में शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
मनोहरपुर के अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में आई नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपियों, 19 वर्षीय अजित तिर्क ...और पढ़ें

मनोहरपुर में शादी समारोह से पकड़े गए दो आरोपी।
HighLights
नाबालिग से शादी समारोह में सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा।
संवाद सूत्र,जागरण , मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बीते बुधवार की अर्धरात्रि नाबालिग लड़की शादी समारोह में शामिल होने अभयपुर गांव आई हुई थी। शौच के लिए खेत की ओर गई लड़की को पहले से घात लगाए बैठे दोनों आरोपी ने जबरन खींचकर कुछ दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता किसी तरह आरोपीयों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मनोहरपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आधारित FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय अजित तिर्की (अभयपुर सरना टोला निवासी) और 29 वर्षीय राजू लाकड़ा (काशिजोड़ा गांव निवासी) शामिल हैं।
मनोहरपुर थाना कांड संख्या 19/2026 के तहत आरोपी अजित तिर्की और राजू लाकड़ा पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 70(1), 76 तथा POCSO एक्ट की धारा 4/6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सारंडा में भीषण मुठभेड़: कोबरा के 5 जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट; माओवादी विरोधी अभियान जारी
यह भी पढ़ें- झारखंड में राज्य कर्मियों के वेतन के लिए धन की कमी नहीं, जिलों को जारी हुई राशि; इसी हफ्ते आएगी सैलरी
यह भी पढ़ें- जहां कभी रेल की सीटी भी नहीं सुनी थी, वहां भी पहुंची ट्रेनें; 10 साल में झारखंड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार