विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Driving License News: परिवहन विभाग का एक्शन! 13 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस किये रद

Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:31 PM (IST)

झारखंड में बीती जनवरी से लेकर जून 2024 तक सड़क दुर्घटना के आंकड़ो के मुताबिक 2142 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं 1777 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। ...और पढ़ें

परिवहन विभाग ने झारखंड में 13 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस किये रद
परिवहन विभाग ने झारखंड में 13 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस किये रद

HighLights

  1. रांची में सबसे अधिक 2308 व दुमका में हुए सबसे कम मात्र 2 लाइसेंस रद
  2. जनवरीं से जून माह तक 2729 सड़क हादसों में गयी 2142 लोगों की जान

जागरण संवाददाता, चाईबासा। सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को जागरुक होने की सख्त जरुरत है। जागरुकता के बिना हम सड़कों को लाल व अपने को खोने से नहीं बचा सकते हैं।

पूरे झारखंड में जनवरी से जून 2024 तक 2729 सड़क दुर्घटना में 2142 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जबकि 1777 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

नियमों के नजरअंदाज करने सड़क दुर्घटना के बताए कारण

यह सड़क दुर्घटना सड़कों पर चलने के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को नजर अंदाज करने के कारण अधिक हुई हैं। इसको लेकर सभी जिलों में अभियान चला कर वाहन चालकों को जागरुक करने के साथ ही लाइसेंस भी बड़ी संख्या में रद किया गया है।

पूरे झारखंड में जनवरी से जून 2024 तक 13 हजार 415 लाइसेंस को परिवहन विभाग ने रद किए हैं। वहीं, लोगों को जागरुक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से लगातार वाहन जांच, हेलमेट जांच आदि चलाया जाता है।

इसके बावजूद चालकों के द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जिससे अपने जीवन के साथ ही दूसरे के जिंदगी को भी खो देते हैं।

किस कारण कितने लाइसेंस हुए रद

पूरे राज्य में तय मानक गति से तेज वाहन चलाने के कारण 219, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने के कारण 788, नशापान के कारण 121, ओवर स्पीड के कारण 19, कंडम वाहनों को चलाने के कारण 759, ओवरलोड मालवाहक के कारण 2034, बिना हेलमेट के कारण 9478 व आपातकालीन वाहनों को मार्ग नहीं देने के कारण 9 वाहन चालकों का लाइसेंस रद कर दिया गया है। यह झारखंड में जनवरी से जून 2024 तक जिलावार ड्राइविंग लाइसेंस रद करने का आंकड़ा है।

किस जिले में कितने ड्राइविंग लाइसेंस हुए रद

रांची- 2308

हजारीबाग- 317

पलामू- 924

दुमका- 02

जमशेदपुर- 1299

चाईबासा- 136

गुमला- 288

लोहरदगा- 157

बोकारो- 185

धनबाद- 370

गिरिडीह- 174

कोडरमा- 592

चतरा- 404

गढ़वा- 350

देवघर- 1704

पाकुड़- 559

गोड्डा- 195

साहेबगंज- 229

लातेहार- 1444

सिमडेगा- 07

जामताड़ा- 146

सरायकेला- 1321

खुंटी- 222

रामगढ़- 82

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Education News: 10वीं और 12वीं में लागू होगा NCERT का नया सिलेबस, जैक ने दिया लागू करने का आदेश

झारखंड पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों की वर्दी पर चमकेगी सेवाकाल की उपलब्धि, 15 अगस्त पर बांटे जाएंगे प्रशंसा मेडल