Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम में नशे के लिए पैसे न देने पर भतीजे ने बुआ को उतारा मौत के घाट, गला दबाकर की हत्या 

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:00 PM (IST)

    सोनुवा के बारी गांव में नशे के लिए पैसे न देने पर एक भतीजे ने अपनी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर शव को पोस्ट ...और पढ़ें

    वाहन में रखा बुआ का शव।

    वाहन में रखा बुआ का शव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सोनुवा (पश्चिमी सिंहभूम)। कलयुगी भतीज ने नशापान को लेकर पैसे नहीं देने पर सोनुवा थाना क्षेत्र बारी गांव में अपने ही बुआ की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

    घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात को सोनुवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुतावाहन में रखा बुआ का शव।बिक सोनुवा थाना क्षेत्र बारी गांव के 19 वर्षीय युवक सूरज प्रधान नशापान का आदी था। हर समय नशापान के लिए अपने 58 वर्षीय बुआ निर्वासिनी प्रधान से पैसे मांगता रहता था। पैसे नहीं देने पर आये दन मारपीट भी करता था।

    वैसे ही गुरुवार सुबह से आरोपी सूरज प्रधान अपने बुआ निर्वासिनी प्रधान को नशापान के लिए पैसे की मांग करने लगा। बुआ पैसे नहीं होने की बात कहती रही। जब सूरज प्रधान ने पैसे के लिए जोर-जबरदस्ती की तो गुरुवार सुबह बुआ ने उसे गाली-गलौच कर भगा दिया।

    इसी गुस्से में सूरज प्रधान गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर आया व फिर से पैसे की मांग की। जब शाम को बुआ निर्वासिनी प्रधान ने पैसे देने से फिर से मना किया तो सूरज प्रधान ने बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद चुपचाप घर पर रहा।

    वहीं, सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस ने घटना की जांच की ओर भतीजा सूरज प्रधान को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो सूरज प्रधान ने हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार करने के साथ शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमर्टम के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

    खबरें और भी

    शादीशुदा नहीं थी बुआ, बचपन से पाल-पोस कर भतीजे का किया लालन-पालन

    मृतक निर्वासिनी प्रधान शादीशुदा नहीं थी। अपने घर में रह कर अपने भाई के परिवार की मदद किया करती थी। उसी ने ही सूरज प्रधान को पाल-पोस कर बड़ा किया था ओर उसकी हर समय मदद किया करती थी। लेकिन, भतीजा सूरज नशापान का आदी हो गया तो बुआ पैसे देना बंद कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- पलामू में मईयां सम्मान योजना के सत्यापन में खुली लूट, पलामू में गरीब महिलाओं से हो रही अवैध वसूली