Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाईबासा में जंगली सूअर ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, चीख-पुकार सुन ग्रामीण पहुंचे तो बची जान

    Updated: Thu, 14 May 2026 09:06 AM (IST)

    चाईबासा के बांडीजरी गांव में 45 वर्षीय डोंका सिरका पर जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर सूअर भागा और घायल को सद ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. चाईबासा में जंगली सूअर ने ग्रामीण पर किया हमला।

    2. डोंका सिरका गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    3. ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर सूअर भागा, जान बची।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के बांडीजरी गांव निवासी 45 वर्षीय डोंका सिरका जंगली सूअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, डोंका सिरका अपने कुत्ते के साथ गांव के समीप जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान एक जंगली सूअर अपने बच्चों के साथ वहां से गुजर रहा था। बताया गया कि कुत्ते के लगातार भौंकने से सूअर उग्र हो गया और उसने डोंका सिरका पर हमला कर दिया।

    चीख-पुकार सुनकर आसपास ग्रामीण पहुंचे

    हमले के दौरान जंगली सूअर ने अपने नुकीले दांतों से डोंका सिरका के शरीर पर कई वार किए, जिससे उनकी छाती के नीचे पसली के पास गंभीर चोट आई। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख जंगली सूअर वहां से भाग निकला।

    घटना के बाद परिजनों ने निजी वाहन से घायल डोंका सिरका को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक इलाज और मरहम-पट्टी के बाद उन्हें भर्ती कर उपचार जारी रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।